Move to Jagran APP

वाराणसी में बोले सुभासपा अध्‍यक्ष OP Rajbhar - 'भाजपा नेता जय श्रीराम के नाम जनता को कर रही गुमराह'

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता जय श्रीराम के नाम जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा वोट के लिए कुछ भी कर सकती है चाहे किसी की जान क्यों न चली जाए।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 09:31 AM (IST)
वाराणसी में बोले सुभासपा अध्‍यक्ष OP Rajbhar - 'भाजपा नेता जय श्रीराम के नाम जनता को कर रही गुमराह'
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक फिर विवादित बयान दिया है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता जय श्रीराम के नाम जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा वोट के लिए कुछ भी कर सकती है, चाहे किसी की जान क्यों न चली जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात एक शिष्टाचार था। आगामी विधानसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। दावा किया कि भागीदारी संकल्प मोर्चा प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बेदखल करके रहेगी। वह शनिवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

तंज कसते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान पर कहा कि जिसे गोल का जो बजनिया होता है उसी गोल का वो बाजा बजाता है। दुनिया में यदि झूठ बोलने वाली सबसे बड़ी कोई पार्टी है तो वह भाजपा है। उन्हेंं झूठ बोलने की ट्रेनिंग नागपुर में दी जाती है। वहीं से निकले हुए हमारे भइया केशव मौर्या जी। केशव मौर्य लोडर हैं लीडर नहीं, जो मालिक कहता है वो करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुपोषण, महंगाई, बेरोगारी, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, फिर भाजपा नेता वाहवाही लूट रहे हैं। वह देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।

जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले साल जो इलाका बाढ़ में डूबा था, उस समस्या को दूर करने में जिला प्रशासन ने कोई काम नहीं किया। जिले में सरकार के तीन-तीन मंत्री होने के बाद भी चर्चा तक नहीं हुई, फिर भी दावा करते हैं कि हम जनता के सबसे बड़े रहनूमा है। जिला प्रशासन को मालूम है कि हर साल कुछ निचले इलाके बाढ़ के पानी से डूब जाते हैं तो उसे क्यों दूर नहीं किया गया। भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल ओवैसी द्वारा धमकी देने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने खारिज करते हुए कहा कि देश में हमेशा बड़ा गुंडा कौन है जो हमें धमकी देगा। कहा कि संकल्प मोर्चा में शामिल होने के लिए सभी दलों के लिए रास्ते खुले हैं। हमारा मोर्चा किंग मेकर भी हो सकता है और किंग भी हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.