कार्तिक पूर्णिमा पर सजने लगी भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ, बौद्ध मठों में सजावट शुरू
सारनाथ में कार्तिक बुद्ध पूर्णिमा के लिए बौद्ध मठों और मंदिरों को सजाया जा रहा है, जहाँ 22 से 24 ...और पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर सारनाथ में भव्य बौद्ध उत्सव की तैयारी।
HighLights
सारनाथ में कार्तिक बुद्ध पूर्णिमा के लिए मठों में सजावट।
22 से 24 नवंबर तक विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे आयोजित।
भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष दर्शन और महापरित्रण पाठ मुख्य आकर्षण।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा आगामी मंगलवार को हैं। जिसको लेकर भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ के सभी बौद्ध मठ व मन्दिरो में सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर विविध धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे और देश विदेश से आस्थावानों संग बौद्ध मतावलंबियों का जमावड़ा भी होगा।
24 नवम्बर को कार्तिक बुद्ध पूर्णिमा को तीन दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। जिसके मद्देनजर बौद्ध मठों व मन्दिरो को सजने संवरने लगा है। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित मूलगंध कुटी बोद्ध मन्दिर की साफ सफाई के साथ पंचशील झंडे व बिजली के रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है।
विहाराधिपति भिक्षु आर सुमिता नंद थेरो ने बताया कि महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 22,23 व 24 नवंबर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा। जिसमें तीन दिनों तक भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन होगा। इसके साथ ही महापरित्रण पाठ होगा।
वहीं 24 नवंबर को ही भगवान बुद्ध की अस्थि कलश का जुलूस निकलेगा। बौद्ध मठों को रंग रोगन, पंचशील झंडा व बिजली के रंगीन झालरों से सजाया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीलंका, म्यांमार,थाई, वियतनाम, कंबोडिया, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, नेपाल, भूटान,से लगभग 5 हजार बौद्ध अनुयायी शामिल होगे।
प्रभारी भिक्षु चंदिमा थेरो ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर 22 नवंबर को सुबह 9 बजे मंदिर में 500 बौद्ध भिक्षु कठिन चीवर दान होगा।दोपहर डेढ़ बजे धम्म सभा होगी। रात में दर्जनों बौद्ध भिक्षु लोक मंगल के लिए पूरी रात परिसर में बोधि वृक्ष के नीचे महापरित्रण पाठ होगा। इसी तरह थाई बौद्ध मंदिर, चाइनीज, वियतनामी, कम्बोडिया, तिब्बती बौद्ध मंदिर भी सजाने संवारने का काम शुरू कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।