विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देव दीपावली पर सारनाथ में शुरू होगा हाईटेक लाइट एंड साउंड शो, देखें क्या-क्या होगा खास

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:38 AM (GMT+05:30)

सारनाथ में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देव दीपावली पर दोबारा शुरू होगा, जिसमें नई ...और पढ़ें

सारनाथ

सारनाथ

HighLights

  1. देव दीपावली पर सारनाथ लाइट एंड साउंड शो का पुनः शुभारंभ।

  2. नई तकनीक से स्पष्ट तस्वीर और आवाज, बढ़ी हुई बैठने की क्षमता।

  3. अमिताभ बच्चन सहित नामचीन हस्तियों की आवाज पर विचार जारी।

जेपी पांडेय, वाराणसी। सारनाथ पुरातत्व खंडहर परिसर में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड दोबारा शुरू होगा। अब पिक्चर साफ होगी तो वहीं आवाज भी स्पष्ट सुनाई देगी। लगभग छह वर्ष पुराने और खराब लेंस को बदलकर नए लगाए जा रहे हैं। मौके पर फाउंडेशन समेत अन्य काम भी लगभग 50 प्रतिशत से अधिक हो चुके हैं।

सिर्फ लाइट एंड साउंड के उपकरण को स्टाल करना है। पर्यटन विभाग ने 24 नवंबर को यानी देव दीपावली पर शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को निर्देश दिया है। पर्यटन विभाग की ओर से भेजे गए 9.62 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन ने पहले ही स्वीकृत कर दिया है।

बौद्ध अनुयायियों के तीर्थ स्थल सारनाथ में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। पुरातत्व खंडहर परिसर में धमेख स्तूप के उत्तरी दिशा में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड लगाया गया था। लगभग छह वर्ष पहले 7.88 करोड इस पर खर्च हुए थे।

कुल 60 पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था थी लेकिन अब बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुर्सी की संख्या बढ़ाकर 120 कर दी गई है। नई कुर्सी पर्यटकों के लिए आरामदायक होगी। इसके अलावा आसपास पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे, यहां पर्यटकों के साथ आने वाले गाइड समेत अन्य लोग बैठ सकेंगे।

प्रसाद योजना से हो रहा काम

पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना के अंतर्गत इस कार्य को मूर्तरूप दिया जा रहा है। एचडी की पिक्चर साफ दिखाई देगी। साथ ही आवाज स्पष्ट सुनाई देगी। बुद्ध के जीवन पर आधारित इस लाइट एंड साउंड शो में आवाज किसकी होगी। पर्यटन विभाग अभी तय नहीं कर पाया है। बताया जा रहा है कि कई नामचीन हस्तियों से पर्यटन विभाग संपर्क में है। इसमें सिनेस्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।

25 मिनट हिंदी और 25 मिनट अंग्रेजी में दिखेगा शो

भारतीय पर्यटकों का शुल्क सोमवार से शुक्रवार तक 100 रुपये तथा शनिवार व रविवार के साथ अवकाश के दिन 150 रुपये है। वहीं, विदेशी पर्यटकों का शुल्क सोमवार से शुक्रवार तक 150 रुपये तथा शनिवार व रविवार के साथ अवकाश के दिन 200 रुपये है। सूर्यास्त होने के साथ 25 मिनट हिंदी और 25 मिनट अंग्रेजी में बुद्ध के जीवन पर शो दिखाई देगा।

लाइट एंड साउंड शो में खास

लाइट एंड साउंड शो में पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन की रिकार्ड की गई आवाज में महात्मा बुद्ध की गाथा गूंजती थी। कार्यक्रम की शुरुआत कथा के क्रम में वाराणसी के संक्षिप्त परिचय से होता था, फिर गौतम बुद्ध के जीवन और अंत में सारनाथ के पौराणिक महत्व का वर्णन किया जाता था। नए सिरे से शुरू हो रहे लाइट एंड साउंड शो में इस बार भी अमिताभ की आवाज सुनाई देगी कि नहीं अभी तय होना है।

यह भी पढ़ें- बनारस में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, राजातालाब और वाराणसी सिटी के बीच दौड़ेगी लोकल ट्रेन