Move to Jagran APP

संस्कृत विवि : छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, मतदान के लिए बने आठ बूथ

नाम वापसी के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 07:25 PM (IST)
संस्कृत विवि : छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, मतदान के लिए बने आठ बूथ

वाराणसी, जेएनएन। नाम वापसी के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इसमें अध्यक्ष सहित चार पदों पर 11 प्रत्याशी शामिल है। वहीं साहित्य संस्कृति संकाय प्रतिनिधि पद पर अनुराग शुक्ला का निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि इसकी अधिकारी घोषणा आठ जनवरी को ही की जाएगी।

loksabha election banner

छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 89 छात्रों ने नामांकन किया था। जांच के बाद विभिन्न कारणों से छात्रसंघ अध्यक्ष, महामंत्री सहित सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए। चुनाव में 82 प्रत्याशियों के पर्चे वैध घोषित किए गए हैं। वहीं नाम वापसी के लिए प्रत्याशियों को सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक समय दिया गया था। इस दौरान परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। निर्वाचनाधिकारी प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोपहर एक बजे तक अध्यक्ष पद पर 13, उपाध्यक्ष पर 19, महामंत्री पर 19, पुस्तकालय मंत्री पद पर 10 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। ऐसे में अब अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पर दो, महामंत्री पर दो, पुस्तकालय मंत्री पद पर चार प्रत्याशियों चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसके अलावा संकाय प्रतिनिधियों में वेद वेदांग संकाय प्रतिनिधि पर छह, श्रमण विद्या संकाय प्रतिनिधि पद पर तीन प्रत्याशी हैं। साहित्य संस्कृति संकाय प्रतिनिधि पर मात्र एक प्रत्याशी होने के कारण इस पद पर मतदान नहीं होगा। मतदान आठ जनवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।

अंतिम दिन झोंकी ताकत 

नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को परिसर में प्रचार करने के लिए महज कुछ घंटे ही मिल सके। मतदान के 36 घंटे परिसर में चुनाव प्रचार पर रोक लगा दिया गया। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों व उनके समर्थकों पर परिसर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। वहीं शाम होते ही प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर-टू-डोर संपर्क करने में जुट गए।

प्रत्याशियों को चेतावनी

चेतगंज थाना प्रभारी की ओर से प्रत्याशियों जारी नोटिस में कहा गया है कि जनपद में धारा-144 लागू है। वहीं लिंगदोह समिति के नियमावली के तहत परिसर व परिसर के बाहर कोई  जुलूस प्रतिबंधित हैं। ऐसे में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मतदान के लिए बने आठ बूथ

मतदान के लिए परिसर में आठ बूथ बनाए गए हैं। इसमें चार छात्राओं के लिए व चार छात्रों के लिए शामिल है।

प्रत्याशियों के नाम

अध्यक्ष (03) : शिवम शुक्ला, सौरभ पांडेय व हर्षित पांडेय।

उपाध्यक्ष (02) : गौरव दुबे व चंदन कुमार मिश्र। 

महामंत्री (02) : अजय कुमार मिश्र व अवनीश मिश्र।

पुस्तकालय मंत्री (04) : अर्पण तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, रजनीकांत दुबे व शिवओम मिश्र।

संकाय प्रतिनिधि (07)

वेद वेदांग संकाय : अजीज कुमार चौबे, अभय नाथ द्विवेदी, अभिनय द्विवेदी, विश्वकर्मा मिश्रा, संदीप पांडेय व सुधांशु भट्ट।

श्रमण विद्या संकाय : आशीष कुमार चौबे, धनंजय मिश्रा व भानू प्रताप।

1810 छात्र, 140 छात्राएं और 1950 कुल मतदाता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.