विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akanksha Dubey की मौत के मामले में समर सिंह के बाद संजय सिंह भी गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था दोनों पर मुकदमा

By devendra nath singhEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Wed, 12 Apr 2023 10:05 PM (IST)

Akanksha Dubey की मौत के मामले में दूसरे आरोपित आजमगढ़ निवासी संजय सिंह को क्राइम ब्रांच व सारनाथ पुलिस ने ...और पढ़ें

Akanksha Dubey की मौत के मामले में समर सिंह के बाद संजय सिंह भी गिरफ्तार : जागरण
Akanksha Dubey की मौत के मामले में समर सिंह के बाद संजय सिंह भी गिरफ्तार : जागरण

वाराणसी, जागरण संवाददाता: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में दूसरे आरोपित आजमगढ़ जिले के गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह को क्राइम ब्रांच व सारनाथ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पहले से ही जेल में बंद समर सिंह के करीबी संजय सिंह को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां अंडरपास रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उनको सिविल जज (जूनियर डिवीजन फास्टट्रैक द्वितीय) तनया गुप्ता के समक्ष पेश किया। पेशी के दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी उत्तम त्रिपाठी ने विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर संजय सिंह को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी देते हुए उसकी न्यायिक रिमांड बनाने की अदालत से अपील की। अदालत ने आरोपित का न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए जेल भेज दिया।

बता दें कि 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ क्षेत्र के एक होटल सोमेंद्र में फंदे से लटकता मिला था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। समर सिंह को पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।