वाराणसी में पहली बार लोहता-चांदपुर ड्रग वेयरहाउस से पशु दवाओं के लिए 12 सैंपल
वाराणसी में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पहली बार चांदपुर ड्रग वेयरहाउस से पशु दवाओं के 12 सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए एकत्र किए हैं। यह कदम पशुपालकों की शिकायतों और पशु स्वास्थ्य को संभावित नुकसान से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
HighLights
चांदपुर ड्रग वेयरहाउस से 12 पशु दवा सैंपल एकत्र।
गुणवत्ता जांच के लिए जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए।
पशु स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु यह पहली व्यवस्थित कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पशुओं के स्वास्थ्य को संभावित नुकसान से बचाने के उद्देश्य से जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पहली बार चांदपुर स्थित ड्रग वेयरहाउस से रैंडम तरीके से 12 सैंपल एकत्र किए हैं। ये सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
पशुपालकों से लगातार मिल रही को ध्यान में रहते हुए विभाग ने कदम पशु चिकित्सा औषधियों की गुणवत्ता चेक की।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार चांदपुर ड्रग वेयरहाउस से जिले के विभिन्न पशु चिकित्सालयों और डिस्पेंसरियों में दवाएं आपूर्ति की जाती हैं। ऐसे में इन दवाओं की गुणवत्ता पर संदेह होने या नियमित निगरानी के तहत सैंपलिंग की गई। ड्रग इंस्पेक्टर जूनाव अली ने बताया कि भंडारण की स्थिति और दवाओं की वास्तविक गुणवत्ता का सही आकलन हो सके।
सैंपलों में मुख्य रूप से एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, कृमिनाशक और अन्य पशु उपयोग की दवाएं शामिल हैं। पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अमानक या एक्सपायर्ड दवाएं पशुओं में गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकती हैं। सैंपलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सील कर जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यदि किसी सैंपल में गुणवत्ता संबंधी खामी पाई गई तो संबंधित आपूर्तिकर्ता या भंडार प्रभारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी ने बताया कि यह पहली बार है जब चांदपुर ड्रग वेयरहाउस से पशु दवाओं के सैंपल इतने व्यवस्थित तरीके से लिए गए हैं। इससे पहले मानव उपयोग की दवाओं के सैंपल नियमित रूप से लिए जाते रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सा क्षेत्र में इस तरह की गहन जांच अपेक्षाकृत कम होती रही है।