विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 06:21 PM (GMT+05:30)

समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यकर्ताओं ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी।

काशी में समाजवादी पार्टी ने वीरांगना ऊदा देवी पासी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

काशी में समाजवादी पार्टी ने वीरांगना ऊदा देवी पासी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

HighLights

  1. सपा कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि मनाई गई।

  2. 1857 स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और बलिदान को याद किया।

  3. उनके त्याग को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा बताया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, अर्दली बाजार वाराणसी में सोमवार को महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बहादुरी से संघर्ष किया था। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। उनका त्याग, बलिदान और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी का जीवन हमें अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने तथा सामाजिक समानता एवं सम्मान की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए साहस एवं स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल पाण्डेय, जितेंद्र यादव, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, हीरू यादव, रामकुमार यादव, सुरेश पासी, मनोज यादव, धर्मवीर पटेल, शीतला यादव, अमरनाथ, राजेंद्र प्रसाद, विनोद सिंह पटेल, दयाराम यादव, राजू यादव व विनोद शुक्ला ने विचार व्यक्त किए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।