Move to Jagran APP

बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - 'नागरिकता संशोधन बिल पर बनाया जा रहा माहौल'

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश भर में भाजपा के विरोध में माहौल है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 11:28 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 11:28 AM (IST)
बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - 'नागरिकता संशोधन बिल पर बनाया जा रहा माहौल'
बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - 'नागरिकता संशोधन बिल पर बनाया जा रहा माहौल'

वाराणसी, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश भर में भाजपा के विरोध में माहौल है। बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विफल नीतियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार नागरिकता संशोधन बिल जैसे मुद्दों पर जोर दे रही है। देश की गरीब जनता इस सरकार में उपेक्षित है। 

loksabha election banner

नरेश उत्तम पटेल रविवार को बनारस में थे। उन्होंने आगामी खंड निर्वाचन क्षेत्र व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ परेड कोठी स्थित एक होटल में बैठक की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधान परिषद में समाजवादी पार्टी का शुरू से ही प्रभाव रहा है। उनकी पार्टी गुण-दोष के आधार पर विपक्ष के प्रस्तावित विधेयकों का विरोध किया है। ऐसे कानून बनने से रोका जो समाज हित में नहीं था। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2021 की जनगणना जातिवार होनी चाहिए ताकि हर तबके को लाभ मिल सके लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के पैटर्न पर चल रही है।

भाजपा देश में सामाजिक तानाबाना बिगाड़ रही है। बलिया और गाजीपुर के बाद बनारस पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव को जिताने की जिम्मेदारी उनकी है। पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। बैठक से पहले वे अवलेशपुर स्थित पार्टी नेता जगदंबा सिंह पटेल के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सपा नेता इस्तकबाल कुरैशी के घर भी गए। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, उमाकांत यादव, विष्णु शर्मा, बीपी सिंह, जनार्दन यादव, हरीश नारायण सिंह बग्गड़, चंद्रशेखर, गोपाल यादव, राम नगीना, अनिल शर्मा, वरुण सिंह आदि थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.