वाराणसी में सपाइयों ने कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया
सपा ने वाराणसी में कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कांशीराम के दलित चेतना जगाने के योगदान पर प्रकाश डाला।

वाराणसी में सपाइयों ने कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया, दलित चेतना पर जोर।
HighLights
सपा ने वाराणसी में कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया।
कांशीराम के दलित चेतना जगाने के योगदान को याद किया गया।
उन्हें शोषितों, वंचितों और दलितों का मसीहा बताया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को राधिका पैलेस मैरिज लॉन, अलाउद्दीनपुर अकेलवा में शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के नेता कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद कांशीराम के सामाजिक आंदोलन में योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि कांशीराम ने अपने आंदोलन के माध्यम से दलित चेतना को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सहयोग और क्रांति को नजरअंदाज करते हुए तीसरा रास्ता अपनाते हुए बामसेफ का गठन किया। कांशीराम ने अपने रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने समाज में एक नई दिशा दी।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि दलित राजनीति के शिखर पुरुष मान्यवर कांशीराम की जयंती हर साल 15 मार्च को मनाई जाती है। उन्हें "बहुजन नायक" और भारतीय राजनीति में दलितों व पिछड़ों को संगठित करने वाले महानायक के रूप में याद किया जाता है। कांशीराम ने समाज में व्याप्त असमानताओं के खिलाफ आवाज उठाई और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि कांशीराम को दलितों को अधिकार दिलाने की लड़ाई में काफी हद तक सफलता मिली। उन्होंने देश की राजनीति की धारा को बदलने के लिए कड़े संघर्ष और बड़ी चुनौतियों का सामना किया। इसीलिए उन्हें दलितों, शोषितों और वंचितों का मसीहा कहा जाता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, आनंद मौर्या, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह यादव, डॉ. रामबालक पटेल, आर एन यादव, जगन्नाथ कुशवाहा, मनीष सिंह, उमेश प्रधान, कन्हैया राजभर, मोदी यादव, कमलेश पटेल, हीरालाल मौर्या, उमाकांत त्रिपाठी, शशी यादव, संजय मिश्रा, लालबाबू सोनकर, आकाश मौर्या, पखंडी बिंद, मनोज यादव, विद्या भारती, दर्शन यादव, अमरनाथ मास्टर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
जयंती पर याद किए गए कांशीराम
समाजवादी पार्टी नेता प्रदीप मौर्य के आवासीय कार्यालय टड़िया चकबिही में दलितों पिछड़ों वंचितों आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक आंदोलन में योगदान को याद करते हुये उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद, संजय मौर्या प्रधान, संदीप मौर्या एडवोकेट, कपिल यादव, रामसिंह भारद्वाज, सुक्खू यादव, शुलाब राजभर, सुमित मौर्या, अजय बिंद, शिवम त्रिपाठी, साहिल मौर्या, कमलेश कुमार, प्रदीप यादव, मनोज मौर्या, अभिषेक वर्मा, अशोक मौर्या, रिंकु पटेल, बलदेव मौर्या, राहुल सिंह व सोनू मौर्या ने विचार व्यक्त किया।
