Move to Jagran APP

समग्र उत्थान पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए 31 प्रत्याशी, 67 सीटों पर होगी दावेदारी

समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शंकर चरण त्रिपाठी ने कहा है केंद्र सरकार बेरोजगारी समाप्त कर आत्म निर्भरता पूर्ण शिक्षा युवाओं को प्रदान करे। केंद्र सरकार चीन व पाकिस्तान द्वारा अधिग्रहित भूमि को में भारत वापस लाये।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 05:26 PM (IST)
समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मंच पर उपस्थित अध्यक्ष डॉक्टर शंकर चरण व अन्य।

जागरण संवाददाता,  वाराणसी। समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शंकर चरण त्रिपाठी ने कहा है केंद्र सरकार बेरोजगारी समाप्त कर आत्म निर्भरता पूर्ण शिक्षा युवाओं को प्रदान करे। केंद्र सरकार चीन व पाकिस्तान द्वारा अधिग्रहित भूमि को में भारत वापस लाये। पार्टी ने आगामी प्रदेश विधान सभा के 31 प्रत्याशियों की घोषणा करदी।

loksabha election banner

उन्होंने ये बातें रविवार को असि स्थित पुष्कर तालाब के पास पार्टी की प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जैविक खेती में किसानों को आत्म निर्भर बनाने हेतु गाय व बैल हर किसान रखे जिससे जैविक खाद खरीदनी न पड़े। कर्ज से ट्रैक्टर लेने के कारण किसान कर्जदार हो कर आत्म कर रहै हैं। किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य कभी नहीं मिल पाया था । इसलिए सरकार 12 गांवों के बीच स्थित सभी प्राइमरी स्कूलों को मिलिट्री स्कूल में सरकार तब्दील करे। इन 12 गांवों के बीच सरकार कारखाने स्थापित करे। ताकि वहां के युवक, किसान व छात्र आत्म निर्भर हो कर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम व आचार्य विनोव भावे की स्मार्ट विलेज की अवधारणा को आत्मसात करे।

प्रदेश का विधान सभा चुनाव पार्टी इसी घोषणा पत्र पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा का चुनाव बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में लड़ चुकी है। पार्टी आगामी प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप दे चुकी है। पार्टी 67 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुख्यता: काशी, कानपुर, बुन्देलखण्ड तथा मध्य प्रदेश व बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों की सीटों पर लड़ेगी। पार्टी समान विचार धारा वाली अन्य पार्टियों के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान सभी उपस्थित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियो की रूप रेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक डॉक्टर वंदना झा, राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश पांडेय , राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी बाबा मिश्र व प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह प्रदेश महासचिव अमित पांडेय व समस्त जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.