Move to Jagran APP

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर विपक्षी दलों को घेरा

साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा द्वारा घर घर जाकर संकल्प पत्र भरने के सवाल पर कहा कि हो सकता है इस बार बीजेपी के संकल्प पत्र में राम मंदिर निर्माण हो, यह कोई राजनीतिक मुद्दा नही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 07:02 PM (IST)
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर विपक्षी दलों को घेरा
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर विपक्षी दलों को घेरा

वाराणसी, जेएनएन। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अब तक कांग्रेस कहां थी, 70 वर्ष बीत गये। राम मंदिर निर्माण के लिए क्यों नही दबाव बनाया गया। साढ़े 4 वर्ष बीते हैं मोदी सरकार के क्यों इसी सरकार पर इतने दबाव बन रहे हैं। कहा कि विधर्मी आज भी अपनी गतिविधियों को नही छोड़ रहे है। आज भी कांग्रेस विधर्मियों का रोल निभा रही है। कांग्रेसियों ने राम मंदिर निर्माण के विरोध में कपिल सिब्बल को खड़ा किया है, राम मंदिर बनेगा जरूर बनेगा। साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर रविवार को वाराणसी में थीं, उन्‍होंने इस दौरान काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और लोगों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर सन्त समाज सरकार से नाराज चल रहे हैं मगर सन्त राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार के विरोध में नही हैं। उन्हें मालूम है राम मंदिर अवश्य बनेगा, भक्त ही बनवाएंगे यह विश्वास है। जिस दिन उनका प्रभु आदेश हो गया सभी भक्त मिलकर मन्दिर निर्माण कर देंगे। 

loksabha election banner

राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नही : साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा द्वारा घर घर जाकर संकल्प पत्र भरने के सवाल पर कहा कि हो सकता है इस बार बीजेपी के संकल्प पत्र में राम मंदिर निर्माण हो। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नही है। 1992 में हम अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के लिए गए थे और भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भी जाएंगे।

ममता एक विधर्मी महिला : ममता बनर्जी द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर बोली कि ममता तुच्छ बयान देती हैं, वो एक विधर्मी महिला हैं। प्रधानमंत्री अपने सीट पर जीतते है या बंगाल में चुनाव का क्या परिणाम होगा यह एक अलग बात है। पर ममता ने कभी देशहित की बात नही करतीं बल्कि देश को खंडित करने की बात करती हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा से सब को पता चल गया होगा। 

काशी का विकास जरूरी : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के सवाल पर बोलीं की काफी समय बाद दर्शन करने आई हूं। पहले आती थी तो गन्दगी का अम्बार मन्दिर के आसपास देखने को मिलता था। आज साफ-सफाई, दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु बेहतर व्यवस्था देखकर अच्छा लग रहा है। काशी का विकास जरूरी था, विपक्ष द्वारा लगातार विश्वनाथ कॉरिडोर के विरोध में बोली कि धार्मिक कार्य मे विकास हो रहा है इसका विरोध करना गलत बात है। कॉरिडोर का जो कार्य पीएम मोदी द्वारा किया जा रहा वो बहुत ही नेक कार्य है। नए निर्माण के लिए अगर पुरानी दीवार गिराई जा रही है तो गलत नही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.