विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में राइस मिल कारोबारी से हुई सात लाख की टप्पेबाजी की एसीपी करेंगे जांच

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 06 Sep 2026 07:23 PM (IST)

वाराणसी की विश्वेश्वरगंज मंडी में राइस मिल कारोबारी कृपाशंकर केशरी से हुई 7 लाख रुपये की टप्पेबाजी की जांच अब ...और पढ़ें

वाराणसी में 7 लाख की टप्पेबाजी, एसीपी करेंगे जांच, कारोबारी को न्याय की उम्मीद।

वाराणसी में 7 लाख की टप्पेबाजी, एसीपी करेंगे जांच, कारोबारी को न्याय की उम्मीद।

HighLights

  1. विश्वेश्वरगंज मंडी में 7 लाख की टप्पेबाजी।

  2. एसीपी कोतवाली करेंगे मामले की जांच।

  3. ड्राइवर को थूककर भटकाने की कोशिश।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विश्वेश्वरगंज मंडी में मीरजापुर के राइस मिल कारोबारी से हुई सात लाख की टप्पेबाजी मामले की जांच अब एसीपी कोतवाली करेंगे। बीते 18 अगस्त को हुई घटना में 19 दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस के कुछ खास नहीं कर पाने से परेशान कारोबारी के गुहार लगाने पर अपर पुलिस आयुक्त ने कोतवाली से जांच लेकर पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंप दी।

एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही बदमाशों की पहचान मैनुअली भी की जा रही है। बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे और उनके रुपये भी बरामद होंगे। पीड़ित कारोबारी कृपाशंकर केशरी ने पुलिस के सुस्त रवैये पर नाराजगी जताई है।

यह था पूरा मामला
मीरजापुर जनपद के थाना अदलहाट अंतर्गत रजौली अवधनगर निवासी कृपाशंकर केशरी राइस मिल के कारोबारी हैं। वह बीते 18 अगस्त को कोतवाली अंतर्गत विश्वेश्वरगंज मंडी में बोरा सिलने के लिए सुतली खरीदने पहुंचे थे।

उन्होंने अपनी बोलेरो गायघाट स्थित हनुमान लस्सी की दुकान के पास खड़ी कर दी और खरीदारी करने चले गए। वहां से लौटे तो रुपये से भरा बैग बोलेरो में रखकर पीछे की ओर गए सुतली लोड कराने लगे। इसी दौरान टप्पेबाजाें ने रुपये पार कर दिए। पीड़ित कृपाशंकर ने कोतवाली में तुरंत ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दुस्साहसी बदमाश पहले ड्राइवर को चाहे थे फांसना
वारदात से जुड़े वीडियो मुताबिक बदमाशों की संख्या दो थी। एक बदमाश ने पहले राइस मिल कारोबारी कृपाशंकर के ड्राइवर को निशाना बनाने की कोशिश की थी। उस समय रुपये से भरा बैग चालक के ही हाथ में था।

एक बदमाश ने ड्राइवर की पीठ पर थूक दिया। दूसरे बदमाश ने उसे बताया कि शर्ट के पिछले हिस्से में कुछ लगा है। चूंकि चालक के हाथ रुपये से भरा बैग था, इसलिए उसने कोई ध्यान नहीं दिया आगे बढ़ता गया।