इंग्लैंड से वाराणसी लौटे युवक की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव, कोविड हास्पिटल बीएचयू में था भर्ती
कोविड लेवल थ्री हास्पिटल में विगत दो जनवरी से भर्ती प्रवासी युवक का आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आई जिसमें युवक निगेटिव रहा। इस पर दोपहर बाद उसे स्वस्थ घोषित करते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। युवक 21 दिनों तक बीएचयू अस्पताल के अलग वार्ड में रहा।
वाराणसी, जेएनएन। कोविड लेवल थ्री हास्पिटल में विगत दो जनवरी से भर्ती प्रवासी युवक काआरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई, जिसमें युवक निगेटिव रहा। इस पर दोपहर बाद उसे स्वस्थ घोषित करते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। युवक 21 दिनों तक बीएचयू अस्पताल के अलग वार्ड में रहा।
मीरजापुर निवासी इंग्लैंड से लौटे 26 वर्षीय युवक की जीनोम सिक्वेंङ्क्षसग रिपोर्ट 20 जनवरी को पुणे से आई थी। युवक इंग्लैंड से वापस आने के बाद सुंदरपुर स्थित अपने ससुराल में रह ही रहा था। इंग्लैंड से लौटने वालों की जांच पड़ताल में जब वह मीरजापुर में नहीं मिला तो बनारस में उसे तलाशा गया। लोकेशन यहीं की मिलने पर उसका सैंपल लिया गया। कोरोना जांच में दो जनवरी को वह पाजिटिव मिला, जिसके बाद उसे तत्काल कोविड हास्पिटल-बीएचयू के अलग वार्ड में भर्ती किया गया। नए स्ट्रेन की आशंका में उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंङ्क्षसग के लिए तीन जनवरी को पुणे स्थित लैब में भेजा गया था। ससुराल पक्ष के नौ लोगों का भी सैंपल लिया गया। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव ही रही। वहीं 17 दिन बाद पुणे से रिपोर्ट आई, जिसमें नए स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई। नियमानुसार 21 जनवरी को उसका आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट सुबह आई। युवक के निगेटिव पाए जाने से उसे स्वस्थ घोषित करते हुए अस्पताल से घर भेज दिया गया।
आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई
शुक्रवार की सुबह इंग्लैंड से लौटे युवक की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। दोपहर बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
- प्रो. केके गुप्ता, नोडल आफिसर-कोविड हास्पिटल बीएचयू।