Move to Jagran APP

सात दिनः आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत का काशी में संघ समागम

आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत सात दिवसीय प्रवास पर काशी पहुंचे और ने वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ ध्वज प्रणाम तक उपस्थिति की संख्या जानी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 05:26 PM (IST)
सात दिनः आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत का काशी में संघ समागम
सात दिनः आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत का काशी में संघ समागम

वाराणसी (जेएनएन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सात दिवसीय प्रवास के तहत गुरुवार को दोपहर बाद काशी पहुंचे।  पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बने अस्थाई संघ मुख्यालय में उन्होंने वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ ध्वज प्रणाम के बाद अपेक्षित व वर्तमान की उपस्थिति की संख्या जानी। संघ सूत्रों के मुताबिक भागवत ने कहा गांवों के विकास से ही देश का विकास होगा। ऐसे में संघ कार्यकर्ता गांवों में प्रवास कर वहां की उन्नति में सहायक की भूमिका निभाएं। प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा काशी, अवध, गोरक्ष व कानपुर प्रांत के प्रमुखों से भी वहां के संघ परिवार से आने वालों के बारे में जानकारी ली। भागवत आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को सुबह नौ बजे से 20 जनवरी तक संघ प्रमुख अखिल भारतीय, प्रांत व संघ के विभिन्न प्रकल्पों के साथ सीधे मुखातिब होंगे।

loksabha election banner

संपूर्ण भारत को संघ द्वारा 11 क्षेत्रों में विभक्त किया गया है। वार्षिक प्रवास योजना के तहत हर वर्ष संघ के बड़े पदाधिकारियों द्वारा आरएसएस के कार्य की प्रगति के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश में संघ प्रमुख का दौरा हो रहा है। सात दिनों तक सरसंघचालक के साथ आठ केंद्रीय अधिकारी, क्षेत्र के 33 कार्यकर्ता और चारों प्रांत के 49 राजकीय जिलों (उप्र) एवं संघ रचना के 88 जिलों के 1270 कार्यकर्ता शामिल होंगे। हालांकि रात तक अखिल भारतीय स्तर के अनिल ओक व रामाशीष ही आ सके थे। उम्मीद है कि देर रात व शुक्रवार की सुबह तक अन्य बड़े पदाधिकारी भी काशी में डेरा डाल देंगे। गुरुवार की शाम बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भागवत ने संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह शिवनारायण, काशी प्रांत के प्रांत प्रमुख अनिल व सह प्रांत प्रमुख मनोज से प्रस्तावित विभिन्न सत्रों के बारे में जरूरी जानकारी लेने के साथ ही महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया।

शाह के साथ योगी भी आएंगे

संघ समागम में आरएसएस के जन संगठन में बीजेपी, एबीवीपी, भारतीय मजदूर संघ, विहिप, भारतीय किसान संघ व विद्या भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग-अलग दिनों में संघ प्रमुख रूबरू होंगे। सूत्रों का कहना है कि 20 फरवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी रूबरू होंगे। कुल मिलाकर सात दिनों में ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, गोरक्षा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ता व विचार परिवार के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठकों के सभी संगठनात्मक की कार्ययोजना एवं मूल्यांकन तथा संगठनात्मक कार्यों के विस्तार व सामाजिक सरोकार से जुड़े होंगे। 

सात दिनों का कार्यक्रम

  • 16 को संघ के जिला व विभाग स्तर से ऊपर के अधिकारियों के साथ बैठक।
  • 17 को आनुषांगिक संगठनों व समस्त पदाधिकारियों संग बैठक।
  • 18 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संघ कार्यकर्ताओं को भागवत का संबोधन।
  • 19, 20 व 21 को भी बैठकों का दौर।
  • 21 को संघ प्रमुख की रवानगी। 

21 हजार गणवेशधारी को बौद्धिक

संघ प्रमुख द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 18 फरवरी को 21 हजार गणवेशधारी स्वयंसेवकों को बौद्धिक अर्थात संबोधित किया जाएगा। संघ प्रमुख के काशी प्रवास के दौरान यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।

कांग्रेस ने जताया विरोध 

उधर, आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। गुरुवार को डीएम को दिए पत्रक में कांग्रेसजनों ने कहा कि पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल हस्तकला को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित हुई है लेकिन इसका इस तरह प्रयोग तत्काल बंद होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.