विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरु की स्मृति में बीएचयू को 10 लाख रुपये दान, बनेगा स्वर्ण पदक

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 12:15 PM (GMT+05:30)

प्रो. डीसी पंत ने अपने गुरु प्रो. विजय प्रताप तिवारी की स्मृति में काशी हिंदू विश्वविद्यालय को 10 लाख रुपये दान किए हैं। इस राशि से विभाग में एक स्वर्ण पदक स्थापित किया जाएगा, जो गुरु-शिष्य परंपरा को बढ़ावा देगा।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय को गुरु की स्मृति में 10 लाख का दान, स्थापित होगा स्वर्ण पदक।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय को गुरु की स्मृति में 10 लाख का दान, स्थापित होगा स्वर्ण पदक।

HighLights

  1. प्रो. डीसी पंत ने बीएचयू को 10 लाख रुपये दान दिए।

  2. यह दान गुरु प्रो. विजय प्रताप तिवारी की स्मृति में है।

  3. राशि से विभाग में स्वर्ण पदक स्थापित किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के माइकोलाजी एवं प्लांट पैथोलाजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर प्रो. डीसी पंत ने अपने गुरु की स्मृति में 10 लाख रुपये दान किए हैं। इस राशि से विभाग के पूर्व शिक्षक प्रो. विजय प्रताप तिवारी की स्मृति में स्वर्ण पदक स्थापित किया जाएगा।

प्रो. पंत इसी विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं। शिक्षा पूरी करने के बाद वह इसी विभाग में शिक्षक नियुक्त हुए और प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने यह राशि अपनी पत्नी स्व. शोभा पंत के साथ मिलकर गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रदान की है। स्वर्ण पदक के माध्यम से विश्वविद्यालय में गुरु-शिष्य परंपरा और अकादमिक योगदान को स्मरण किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।