मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर वेंडर को आरपीएफ ने पीटा, वेंडरो में काफी आक्रोश varanasi news
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने एक वेंडर की पिटायी कर दी। इससे सभी वेंडर काफी आक्रोश में है।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 01:22 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने एक वेंडर की पिटायी कर दी। इससे सभी वेंडर काफी आक्रोश में है। पीड़ित वेंडर बब्बन यादव के अनुसार शुक्रवार की सुबह मंडुवाडीह स्टेशन पर आरपीएफ के जवान सत्यप्रकाश सिंह ने उसकी पिटायी कर दी। वेंडरों का आरोप है कि पिटाई करने वाला रेलवे सुरक्षा बल का जवान सत्यप्रकाश सिंह अवैध वसूली करता हैं।
विरोध करने पर पिटाई कर देता हैं। वेंडर आरोपी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। पीड़ित वेंडर बब्बन यादव ने बताया कि कुछ दिनों पहले आरपीएफ सिपाही सत्यप्रकाश सिंह ने उससे पानी की बोतल मांगी थी। उसने बोतल देने के बाद उससे सबके सामने बोतल की कीमत मांग ली थी। वेंडर का आरोप है कि आरपीएफ कर्मी उसी दिन से उसे प्रताड़ीत कर रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें