विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में किसानों को सड़ा हुआ गेहूं का बीज व‍ितर‍ित, हालत देखकर दहशत में आए क‍िसान

By Sujeet SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

वाराणसी के सेवापुरी स्थित बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र से किसानों को सड़े हुए गेहूं के बीज मिले, जिससे वे आक्रोशित हो गए। किसान प्रेम नारायण पटेल ने शिकायत की, जिस पर अधिकारियों ने बीज भीगने या नियमों का पालन न करने की बात कही, जबकि किसान ने तत्काल बदलने की मांग की।

HighLights

  1. किसानों को सेवापुरी केंद्र से मिले सड़े हुए गेहूं के बीज।

  2. किसान प्रेम नारायण पटेल ने बीज की गुणवत्ता पर उठाया सवाल।

  3. अधिकारियों ने बीज बदलने या किसान की गलती का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, (सेवापुरी) वाराणसी। बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र सेवापुरी में किसानों को मिला सड़ा हुआ बीज आक्रोश। बताया जाता हैं कि विकासखंड के ग्राम पंचायत करधना के किसान प्रेम नारायण पटेल ने उपरोक्त केंद्र से दो बोरी गेहूं के बीच खरीद कर बुवाई के लिए लाया था। जब बुवाई करने के लिए बोरी को खोल तो उसमें सड़ा हुआ बीज निकला जिससे किसान आक्रोशित हो गए।

इसकी शिकायत कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों से करने की बात कही इस मामले में सहायक कृषि अधिकारी सेवा पूरी अमित कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हो सकता है कि उक्त बोरी का बीज पानी से भीग गया हो जिससे उसमें का बीज सड़ा निकला हो। किसान चाहे तो उक्त बोरी लाकर उसे बदलकर दूसरा बीज दे दिया जाएगा।

इस मामले में खंड विकास अधिकारी सेवापुरी गौरव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो भी बीज आता है वह सरकार द्वारा सर्टिफाइड बीज आता है हो सकता है कि किसान बीज को पानी में भिगो दिया हो जिससे बीज सड़ गया।

कहा क‍ि किसान सरकार के बताए गए नियमों का पालन नहीं किया होगा तभी ऐसी बात हुई है। इस बाबत जब किसान प्रेम नारायण पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी दो दिन पहले ही बीज को बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र से बुवाई के लिए लाए थे और बोने के ल‍िए खोला तो भीतर सड़े बीज म‍िले। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।