लोकसभा चुनाव 2019 : सोमवार को आजमगढ में भाजपा प्रत्याशी ‘निरहुआ’ का रोड शो
आजमगढ़ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आठ अप्रैल को आजमगढ में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 09:22 PM (IST)
आजमगढ, जेएनएन। आजमगढ़ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आठ अप्रैल को आजमगढ में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह रोड शो मेंहनाजपुर से सुबह 10 बजे आरंभ होगा। तरवां, परमानपुर, खरिहानी, सिंहपुर,चक्रपानपुर, अकबेलपुर मोड़, जहानागंज, सठियांव, शाहगंढ़, बैठौली मोड़, सिधारी नया पुल, शारदा चौराहा होते हुए दीवानी कचहरी पहुंचेगा।
पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद निरहुआ का रोड-शो कलेक्ट्रेट, अग्रसेन चौक, बड़ा गणेश मंदिर, मुख्य चौक, तकिया, पहाड़पुर, शिब्ली इंटर कालेज होते हुए एसकेपी ग्राउंड पर तीन बजे समाप्त होगा। रोड-शो में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह समेत जिले के सभी भाजपा नेता शामिल होंगे। यह जानकारी फिल्म अभिनेता व निरहुआ के मुख्य प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें