विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीडीयू अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे के बाद फिल्म न मिलने पर हंगामा, जांच सुविधाएं भी प्रभावित

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 11:21 AM (IST)

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे के बाद मरीजों को फिल्म न मिलने पर हंगामा हुआ। साथ ही, पैथोलॉजी में थायराइड और विटामिन बी-12 जैसी जांचें न होने से मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है, जिस पर अपर निदेशक ने नाराजगी जताई है।

डीडीयू अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे फिल्म न मिलने पर मरीजों का हंगामा जांच सुविधाएं भी प्रभावित।

डीडीयू अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे फिल्म न मिलने पर मरीजों का हंगामा जांच सुविधाएं भी प्रभावित।

HighLights

  1. डिजिटल एक्स-रे के बाद मरीजों को फिल्म नहीं दी जा रही।

  2. मोबाइल से एक्स-रे की तस्वीर खींचने की सलाह मिल रही।

  3. पैथोलॉजी में थायराइड, विटामिन बी-12 जांचें उपलब्ध नहीं हैं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे कराने के बाद मरीजों को फिल्म नहीं दिए जाने पर शुक्रवार को हंगामा हुआ। मरीजों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी के पास अच्छे कैमरे वाले एंड्रॉयड मोबाइल नहीं हैं। ऐसे में एक्स-रे की तस्वीर मोबाइल से खींचकर चिकित्सक को दिखाने में परेशानी हो रही है।

मरीजों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से एक्स-रे कराने के बाद फिल्म देने के बजाय कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रही तस्वीर मोबाइल से खींचने की सलाह दी जा रही है। कई मरीजों के पास साधारण कीपैड मोबाइल हैं, जबकि कैमरे वाले फोन से खींची गई तस्वीर भी स्पष्ट नहीं आती। इससे चिकित्सकों को एक्स-रे देखकर उपचार करने में दिक्कत होती है। बुजुर्ग और ग्रामीण मरीजों को भी इस व्यवस्था से परेशानी उठानी पड़ रही है।

वहीं, अस्पताल की पैथोलॉजी में थायराइड और विटामिन बी-12 समेत कुछ अन्य जांच नहीं होने से मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से मरीजों में असंतोष है। इस मामले में अपर निदेशक (एडी) डॉ. दिग्विजय सिंह ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने डीडीयू अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी मिश्रा को एक्स-रे फिल्म उपलब्ध कराने और पैथोलॉजी की बाधित जांचों की समस्या दूर कर व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।