गणतंत्र दिवस 2022 : गणतंत्र दिवस उत्सव पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा, संविधान बचाने के लिए लिया संकल्प
Republic Day in Varanasi 73 वें गणतंत्र पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने का संकल्प लिया। मैदागिन स्थित टाउन हाल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी : 73 वें गणतंत्र पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने का संकल्प लिया। मैदागिन स्थित टाउन हाल मैदान में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने झंडारोहण करके झंडे को सलामी दिया। उधर पार्टी के चांदपुर स्थित कैम्प कार्यालय में रोहनिया विधानसभा से उम्मीदवार राजेश्वर पटेल के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया। यहां जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संविधान बचाने के लिए संकल्प दिलाया।
शहर दक्षिणी विधानसभा में कांग्रेस नेता विपिन मेहता के नेतृत्व में गिरजाघर चौराहे पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने झंडारोहण किया। वहीं शहर उत्तरी विधानसभा के पांडेयपुर खजूरी स्थित कैम्प कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश चौबे ने झंडारोहण किया। पूर्व विधायक अजय राय ने चेतगंज स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण करके कार्यकर्ताओं को संविधान बचाने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने देश के उन सूरमाओं को नमन किया जिनके बदौलत देश का संविधान लागू किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में देश का संविधान खतरे में है। कांग्रेस के हर सिपाही का कर्तव्य है कि वह इसकी रक्षा करे। उधर, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने भी गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने सिगरा स्थित भारत माता मंदिर प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया।