वाराणसी संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला, पुराने और कबाड़ वाहनों के स्थान पर नए वाहनों का होगा पंजीकरण
वाराणसी के बाबतपुर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेले में वाहन स्वामियों की 23 समस्याओं का समाधान किया ...और पढ़ें

वाराणसी परिवहन मेले में पुराने वाहनों की जगह नए पंजीकरण, 19 लाख का राजस्व।
HighLights
वाराणसी परिवहन मेले में 23 वाहन स्वामियों की समस्याओं का समाधान।
मेले से विभिन्न मदों में 19 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
पुराने वाहनों के बदले नए पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाहन स्वामियों की सुविधा को लेकर शनिवार को बाबतपुर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। पहुंचे वाहन स्वामियों की समस्याओं को मौके पर निस्तारित किया गया। इस दौरान 23 वाहन स्वामियों की समस्याओं को दूर किया गया।
इसमें वाहनों के लंबित कर और अन्य बकायों की वसूली, एकमुश्त कर और अग्रिम कर जमा करने की व्यवस्था की गई। साथ ही वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट नवीकरण समेत अन्य समस्याओं को दूर किया गया। विभिन्न मदों से 19 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुए। मेले का शुभारंभ उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) भीमसेन सिंह ने फीता काटकर किया।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि वाहन स्वामियों की विभिन्न समस्याओं को एक ही स्थान पर निस्तारित करने को लेकर मेले का आयोजन किया गया है। पुराने और कबाड़ घोषित वाहनों के स्थान पर नए वाहनों के पंजीकरण की सुविधा भी दी गई।
इसके लिए पुराने वाहन के प्रमाणपत्र (सीओडी) के आधार पर तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था की गई। वहीं, जिन ग्राम पंचायतों के मार्गों पर परिवहन सुविधा नहीं है, वहां निजी वाहन संचालकों को परमिट दिया जाएगा।
परिवहन विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से ऐसे मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रमेन्द्र कुमार संतप्त, केडी इंटर कालेज चौबेपुर के प्रबंधक नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।