वाराणसी में गंगातीरी गाय ने दिया दुर्लभ जुड़वा बछियों को जन्म, जच्चा-बच्चा तीनों पूरी तरह स्वस्थ
वाराणसी के शाहंशाहपुर में एक गंगातीरी गाय ने अपनी दसवीं ब्यात में जुड़वा मादा बछियों को जन्म दिया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
शाहंशाहपुर में गंगातीरी गाय ने जुड़वा बछियों को जन्म दिया।
गंगातीरी नस्ल में दसवीं ब्यात में यह एक दुर्लभ घटना है।
जच्चा-बच्चा तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं, परिक्षेत्र में खुशी का माहौल।
जागरण संवाददाता, राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित राजकीय पशुधन एवं कृषि परिक्षेत्र में बुधवार को एक गंगातीरी गाय ने दसवीं ब्यात में जुड़वा दो मादा बच्चों को एक साथ जन्म दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार राव ने बताया कि जच्चा-बच्चा तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि गंगातीरी नस्ल में जुड़वा बच्चों का जन्म दुर्लभ माना जाता है, वह भी दसवें ब्यात में यह और भी खास है। गंगातीरी गाय पूर्वांचल की प्रसिद्ध दुधारू नस्ल है जो अधिक दुग्ध क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है।
प्रहलाद सिंह वेटरनरी फार्मासिस्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश की गंगा तीरी गाय की पहली गाय की नस्ल है। जुड़वा बछियों के जन्म से परिक्षेत्र में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें- बीएचयू में गंगातीरी सरोगेट गाय ने 24 किलोग्राम वजन की एक स्वस्थ साहीवाल बछिया को दिया जन्म
