विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलेगा सम्मान : राज बब्बर

By JagranEdited By:
Published: Mon, 12 Feb 2018 03:11 PM (GMT+05:30)

वाराणसी : सोमवार को इंडिगो के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर

कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलेगा सम्मान : राज बब्बर
कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलेगा सम्मान : राज बब्बर

वाराणसी : सोमवार को इंडिगो के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि काग्रेस से चुनाव लड़ चुके सभी प्रत्याशियों को पार्टी में उचित स्थान मिलेगा। साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी। अब तक ऐसा होता रहा है कि प्रत्याशी टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़कर बैठ जाते थे। न तो वो पार्टी में सक्रिय रहते थे न ही पार्टी के लोग उन्हें तवज्जो देते थे। लेकिन अब सभी प्रत्याशियों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी क्रम में सोमवार को वाराणसी में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें मण्डल के लगभग सभी जिलों के पूर्व प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुटबाजी भी पार्टी एक तरह से ठीक ही होता है जिससे प्रतिभा निखकर सामने आती है।

गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बाद में तय किया जाएगा कि कौन गठबंधन करने योग्य है। इसका निर्णय अभी बाद में लिया जाएगा। सर्वप्रथम हमारा प्रयास है कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा किया जाय इसके लिए सभी पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसके पूर्व हवाई अड्डे पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सासद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, शालिनी यादव, महानगर अध्यक्ष कार्यवाहक मनींद्र मिश्रा, हाजी नासिर जमाल, शैलेंद्र सिंह, डॉ जे.पी.तिवारी, राजेश पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ढाई घण्टे तक एयरपोर्ट के वी आई पी रूम में प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर दर्जनों पार्टी के नेताओं के साथ प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद का इंतजार करते रहे।बताते चले कि राजब्बर एवं गुलाम नबी आजाद को इंडिगो के विमान से एक साथ आना था मगर एन वक्त पर गुलाम नबी आजाद का विमान छूट गया। जिस कारण राजबब्बर का आगमन 9:15 पर ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर हो गया। वहीं गुलाम नबी आजाद एयरइंडिया के विमान से 11:45 पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।