विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में रेल मंत्री और मुख्यमंत्री वंदे भारत स्लीपर को दिखाएंगे इन ट्रेनों को हरी झंडी

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 30 Oct 2026 08:48 PM (IST)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस स्टेशन से वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत सहित तीन नई ...और पढ़ें

वाराणसी को मिली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री और सीएम ने दिखाएंगे हरी झंडी।

वाराणसी को मिली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री और सीएम ने दिखाएंगे हरी झंडी।

HighLights

  1. वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत को मिली हरी झंडी।

  2. प्रयागराज रामबाग-बनारस और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू भी शुरू।

  3. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू को शनिवार को बनारस स्टेशन से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे आयोजित इस कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन भी लागू किया है।

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन रात 8.50 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान करेगी। सप्ताह के छह दिन दोनों तरफ से ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू ट्रेन भी सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा के लिहाज से अत्याधुनिक हैं। 2214 यात्री क्षमता वाले इस मेमू ट्रेन के सभी कोचों और ड्राइवर कैब में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

आज परिवर्तित प्लेटफार्म से चलेंगी ट्रेनें
बनारस स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह के चलते कुछ ट्रेनों के प्लेटफ़ार्म में परिवर्तन किया गया है। शनिवार को गाड़ी संख्या-22535 रामेश्वरम-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या- 26506 बनारस-खजुराहो वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर तीन से आवागमन करेगी। गाड़ी संख्या-12560 शिवगंगा एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या-12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर आएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या-20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या-20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से ही आवागमन करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।