विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका के बोस्टन में राम को 'पौराणिक' कहने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ 3 दिसंबर को होगी सुनवाई

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:41 PM (IST)

वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में सुनवाई टल गई है।

श्रीरामजन्मभूमि न्यास और राहुल गांधी के आधिकारिक वेबसाइट से ली गई तस्वीर।

श्रीरामजन्मभूमि न्यास और राहुल गांधी के आधिकारिक वेबसाइट से ली गई तस्वीर।

HighLights

  1. राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुनवाई टली।

  2. भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी का है यह मामला।

  3. अगली सुनवाई अब 3 दिसंबर को होगी वाराणसी कोर्ट में।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अमेरिका के बोस्टन में स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ लंबित प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एसीजेएम चतुर्थ (एमपी-एमएलए) नीरज कुमार त्रिपाठी के अवकाश पर होने के कारण अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि मुकर्रर की गई है।

बीते तिथि पर राहुल गांधी की ओर से अधिकृत किए गए वकील श्रीनाथ त्रिपाठी व अनुज यादव द्वारा प्रस्तुत वकालतनामा व प्रार्थना पत्र पर वादी हरिशंकर पांडेय ने आपत्ति जताई थी। उनकी दलील थी कि जब अदालत द्वारा विपक्षी राहुल गांधी को उपस्थित होने के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया है तो किस आधार पर उनके अधिवक्ता पक्ष रखने का समय मांग रहे हैं।

वादी एडवोकेट हरिशंकर पांडेय ने अपनी अर्जी में कहा है कि भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में 21 अप्रैल 2025 को भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिया था। राहुल गांधी ने कहा था कि भगवान राम 'पौराणिक' थे और उस युग पर बताई जाने वाली कहानी काल्पनिक थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।