वाराणसी के आसमान में गरजा राफेल, एयर शो की रिहर्सल के दौरान दिखाए हैरतअंगेज करतब
राफेल ने नमो घाट पर होने वाले एयर शो के लिए रिहर्सल किया। इस दौरान उसने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
HighLights
नमो घाट पर राफेल ने एयर शो का रिहर्सल किया।
आसमान में राफेल ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां और करतब।
तेज गर्जना और गति से लोग हुए हैरान, कान ढके।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर में नमो घाट पर होने वाले एयर शो में शामिल होने वाले राफेल ने सोमवार सुबह में रिहर्सल किया। आसपास के इलाकों के लोग घर की छतों, मैदान और रोड पर खड़े होकर आसमान में निगाहें टिका कर राफेल की गरज और तेजी को देखकर हैरान हो गए।
राफेल कभी नीचे की ओर तेजी से आता कभी ऊपर की ओर भगता। कई बार कलाबाजियां मारते हुए ऊपर की ओर तेजी से भाग जाता।
गरज इतनी तेज है कि लोग अपने कान में उंगली डालकर खड़े हो रहे हैं। निगाह झपकते ही राफेल आसमान में ओझल हो जा रहा है।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शो के लिए रिहर्सल आज, गंगा के ऊपर गरजेंगे सेना के हेलीकॉप्टर
