विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानी की आंच में अभी से सुलगने लगा पूर्वांचल, वाराणसी में सोशल मीड‍िया पर व‍िरोधी के समर्थन पर जमकर पीटा

By Ramchandra GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 11:12 AM (IST)

वाराणसी में प्रधानी चुनाव को लेकर तनाव बढ़ गया है, जहां एक युवक को सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट करने ...और पढ़ें

वाराणसी में प्रधानी चुनाव की आंच तेज, सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक को पीटा।

वाराणसी में प्रधानी चुनाव की आंच तेज, सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक को पीटा।

HighLights

  1. वाराणसी में प्रधानी चुनाव को लेकर बढ़ा तनाव।

  2. सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक को बेरहमी से पीटा गया।

  3. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। हाईकोर्ट ने तो चुनाव को जनवरी माह में करने की बात कहीं है लेक‍िन सरकारी तौर पर मशीनरी की कोई सक्र‍ियता नहीं होने और मंत्री की ओर से भी सकारात्‍मक रुझान ना आने से चुनाव को लेकर संशय की स्‍थ‍िति‍ है। वहीं जमीन पर टेंपो हाई का दौर चल रहा है। समर्थक और व‍िरोधी आपस में भ‍िड़ने भी लगे हैं। ताजा मामला वाराणसी का है जहां पर व‍िरोधी का समर्थन करने पर बवाल की घटना सामने आई है। 

दरअसल पूरा मामला प‍िंंडरा थाना क्षेत्र का है जहां पर इंटरनेट मीडिया पर चुनावी पोस्ट करने पर युवक को पीटने की घटना सामने आई है। हालांक‍ि इस मामले में पुल‍िस ने सक्र‍ियता द‍िखाते हुए दो आरोप‍ितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर ल‍िया है। बताया गया है क‍ि दो पक्ष चुनावी तैयारी में लगे हुए हैं और दोनों पक्ष अपने खेमेबाजी को लेकर सक्र‍िय भी हैं। 

पुल‍िस के अनुसार पिंडरा में फूलपुर थाना क्षेत्र के देवापुर करखियांव निवासी आकाश पांडेय को फेसबुक पर प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थन में पोस्ट करना भारी पड़ गया। आरोप है कि 15 नवंबर को करखियांव मोड़ के पास दूसरे प्रत्याशी के समर्थक हिमांशु सिंह और अनुज सिंह ने उसे रोककर गाली-गलौज की और रॉड-डंडे से हमला कर घायल कर दिया।

इस बाबत आरोपितों ने दोबारा चुनाव प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया। पुल‍िस के अनुसार मामला दर्ज कर व‍िध‍िक कार्रवाई की जा रही है। गांव में चुनाव प्रचार को लेकर मारपीट खेमेबाजी का पर‍िणाम बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि‍ जैसे जैसे चुनाव जोर पकड़ेगा वह जमीन पर और स‍ियासी रंग चटख करेगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।