विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर पेंटर की हुई मौत के मामले में मुआवजा को लेकर धरना

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 06:12 PM (IST)

वाराणसी में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 19 वर्षीय पेंटर राहुल की मौत के बाद, उसकी मां और बहन मुआवजे की ...और पढ़ें

वाराणसी में पेंटर की मौत पर परिवार का धरना मुआवजे की मांग।

वाराणसी में पेंटर की मौत पर परिवार का धरना मुआवजे की मांग।

HighLights

  1. निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 19 वर्षीय पेंटर राहुल की मौत।

  2. मां-बहन ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर दिया धरना।

  3. सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप, ₹30 लाख मुआवजा मांगा।

जागरण संवाददाता ,वाराणसी। शहर में बीते सात नवंबर को कैंट थाना अंतर्गत सेंट्रल जेल मार्ग के समीप स्थित सद्भावना विहार कॉलोनी के मोड पर निर्माणाधीन इमारत के चतुर्थ तल से पेंटिंग का कार्य करने के दौरान गिरकर 19 वर्षीय राहुल नामक युवक की हुई मौत के मामले में सोमवार की शाम मौके पर पहुंची मृतक की मां रेखा देवी तथा एकमात्र बहन नैना उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई।

मौके पर पहुंची कैंट पुलिस टीम दोनों मां बेटी को समझाने बुझाने का प्रयास करती रही। देर शाम पुलिस के समझाने के बाद दोनों शांत हुई। कटेसर थाना मुगलसराय निवासिनी मृतक की मां रेखा देवी ने बताया कि उनका इकलौता बेटा 19 वर्षीय मृतक राहुल पेंटिंग का कार्य करता था। ठेकेदार आकाश के अंडर में वह पिछले 14 दिनों से सेंट्रल जेल मार्ग स्थित इमारत में पेंटिंग का कार्य कर रहा था।

सात नवंबर को चतुर्थ तल पर बगैर सेफ्टी सुरक्षा कवच के उससे पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा था इसी कारण वह नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और बिल्डिंग के मैनेजर द्वारा मेरी बेटी नैना के मोबाइल पर फोन करके एक लाख या दो लाख लेकर मामला रफा दफा करने की बात की जा रही है ,जिससे दुखी होकर आज हम लोग घटनास्थल पर धरना करने को बाध्य हुए।

कहा क‍ि हमारी मांग है कि हमें 30 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। कैंट थाने के उप निरीक्षक ऋतुराज मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर 14 नवंबर को ही मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है , इमारत किसकी है ये पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।