वाराणसी में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन Varanasi news
तुलसीपुर क्षेत्र में सड़क समस्या व पेयजल समस्या से आजिज होकर क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क जाम करके नगर आयुक्त का पुतला फूंका।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 03:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 07:49 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। तुलसीपुर क्षेत्र में सड़क समस्या व पेयजल समस्या से आजिज होकर क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क जाम करके नगर आयुक्त का पुतला फूंका। वहीं लोगों ने हाथ में गन्दे पानी से भरी बोतल लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूली छात्रों और वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने प्रशासन का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताते हुए प्रशासन से शीघ्र समस्याओं के निस्तारण की अपेक्षा की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस दौरान कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए अन्यथा वह आगे भी प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें