Move to Jagran APP

विंध्यधाम में दर्शन कर चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका, जोरदार स्वागत की तैयारी

मीरजापुर में मंगलवार को पहुंच रहीं कांग्रेस की पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी के जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है। प्रियंका विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर वे चुनावी यात्रा का श्रीगणेश करेंगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 02:29 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 02:29 PM (IST)
विंध्यधाम में दर्शन कर चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका, जोरदार स्वागत की तैयारी
विंध्यधाम में दर्शन कर चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका, जोरदार स्वागत की तैयारी

मीरजापुर, जेएनएन। मंगलवार को जनपद पहुंच रहीं कांग्रेस की पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी के जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है। सुबह करीब सवा दस बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर वे चुनावी यात्रा का श्रीगणेश करेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है आैर कार्यक्रम को लेकर संगठन की सक्रियता में तेजी आई है। सुबह विंध्याचल से नाव द्वारा वे कई गांवों का भ्रमण करते हुए चुनार में रुकेंगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह चुनार दरगाह पर मत्था टेक वे बूढ़ेनाथ मंदिर में दर्शन कर वाराणसी के लिए निकलेंगी। 

loksabha election banner

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम अनुसार सबसे पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर वे काली खोह मंदिर और अष्टभुजा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद डाक बंगले पर एक बैठक में भाग लेंगी। यहां से निकलकर कंतित शरीफ मजार पर हाजिरी लगाकर प्रियंका नाव में सवार होकर कचहरी घाट के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां से भटाैली घाट फिर चंद्रिका मंदिर में महिलाओं के साथ बैठक करेंगी। महिलाओं ने मीटिंग के तुरंत बाद सिंधोरा घाट पर किसानों से संवाद कर प्रियंका जनपद की सियासत में कांग्रेस की जमीन पक्की करने की कोशिश करेंगी। दोपहर बाद तीन बजे चुनार पहुंचने पर स्वागत का सिलसिला शुरू होगा और करीब आधा दर्जन स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हैं। इसके बााद शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक करेंगी। सूत्राें की मानें तो इसी बैठक में मीरजापुर संसदीय क्षेत्र के मुद्दे भी तय हो सकते हैं और चुनाव लड़ने की रणनीति पर आखिरी मुहर लगेगी। 

निषादराज प्रतिमा पर माल्यार्पण

चुनार में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका सुबह दरगाह शरीफ पहुंचेंगी और यहां से निकलकर बूढ़ेनाथ मंदिर जाएंगी। इसके बाद निषादराज प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद नवनिर्मित पक्के पुल से अदलपुरा के शीतला मंदिर पहुंचेगी। यहां कुछ समय बीताने केे बाद वे वाराणसी के लिए निकल जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.