Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मीरजापुर के किसानों का किया समर्थन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महा‍सचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को किसानों की फसल को रौंदने को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 01:56 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 07:47 PM (IST)
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मीरजापुर के किसानों का किया समर्थन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मीरजापुर के किसानों का किया समर्थन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मीरजापुर, जेएनएन। कांग्रेस महा‍सचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को किसानों की फसल को रौंदने को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है। अपने पोस्‍ट के साथ किसानों का समर्थन करते हुए उन्‍होंने कमेंट भी लिखा। साथ ही पोस्‍ट में उन्‍होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उसपर वार भी किया है। इससे पूर्व सोनभद्र जिले के उभ्‍भा में हुए नरसंहार के बाद भी प्रियंका गांधी ने प्रशासन द्वारा मीरजापुर में राेके जाने के बाद विरोध प्रदर्शन कर पीडितों से मुलाकात किया था। 

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने किया पोस्‍ट

प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि - 'मीरजापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी। कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए। किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर।'

किसान हुए आक्रोशित

दूसरी ओर सोमवार को अदलहाट थानाक्षेत्र में किसानों की फसल रौंदने के विरोध में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कहा कि कंपनी को काम करने से रोका जाए। कहा कि गेंहू की फसल अब अगले 20 दिनों में कट जाएगी। किसानों ने आरोप लगाया कि छह किलोमीटर दूरी में 200 बीघे जमीन पर बोई गई गेंहू की फसल बर्बाद की जा रही है। किसानों के विरोध करने पर पुलिस लाठियां भी किसानों पर ही बरसा रही है। वहीं प्रदर्शन कर रहे किसान जिलाधिकारी से मिलने की मांग कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.