Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी ने सीर गोवर्धन के संत रविदास मंदिर में किया दर्शन-पूजन, प्रसाद ग्रहण कर छका लंगर

सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में जयंती पर्व के मौके पर मत्था टेकेंगी और वहां आयोजित धार्मिक आयोजनों में शिरकत करेंगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 09:53 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 08:36 AM (IST)
प्रियंका गांधी ने सीर गोवर्धन के संत रविदास मंदिर में किया दर्शन-पूजन, प्रसाद ग्रहण कर छका लंगर

वाराणसी, जेएनएन। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट से निकलकर सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में जयंती पर्व के मौके पर मत्था टेका और वहां आयोजित धार्मिक आयोजनों में शिरकत किया। प्रियंका के इस दौरे को गैर राजनीतिक बताया जा रहा है लेकिन राजनीति के जानकार यह मान रहे हैं कि वह जनाधार की मजबूत जड़ों को सींचने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान सीर में संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेने के साथ ही लंगर और प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद दोपहर बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलकात के बाद नई दिल्‍ली रवाना हो गईं।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी रविदास को मंदिर पहुंचीं तो प्रबंधन की तरफ से निर्मल चंद के साथ शमशेर सिंह दुल्लो ने स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा पर मत्था टेकने के बाद रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रियंका ने अमृतवाणी पर माला चढ़ाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मंदिर में मूर्ति की परिक्रमा के बाद निकलीं तो कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों संग धक्का मुक्की शुरू हाे गई। वीआइपी हाल में बैठे एनआरआइ लोगों से मिलने पहुंचीं तो वहां भी जबरदस्त भीड़ हो गयी। जिसके कारण वहां से पास के लंगर हाल में लंगर छकने गयी भीड़ में सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। लंगर हाल में प्रियंका कार्यकताओं के साथ लंगर छकने के बाद सत्संग पंडाल की तरफ रवाना हुईं तो संत निरंजनदास से आशीर्वाद लिया।

बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मंच पर रैदासियों को संबोधित किया। कहा कि आज यहां आकर खुशी हो रही है। देश दुनिया के कोने से आये श्रद्धालुओं का दिल की गहराई से स्वागत करती हूं। मंदिर के चौखट पर मत्था टेकने का सौभाग्य मिला है। कबीर दास और रैदास जी ने लोगों की इज्जत करना सिखाया। हमारी पुरानी सोच रही है कि इंसान में भगवान दिखता है उसे जाति धर्म मे बांट कर नहीं केवल इंसान के रूप में देखना चाहिए। संत रविदास कहते थे कि राम-रहीम एक हैं। हम सब एक ही मिट्टी से बने हैं हमें उनकी वाणी से सीखना चाहिए। उन्होंने बेगमपुरा का सपना देखा था जहां भेदभाव न हो। संविधान में भी यही कोशिश हुई। संत रैदास के सपने को जन-जन तक ले जाना होगा। इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है कि उनकी वाणी का हम पालन करें। जो भी करें आपसी एकता व एक दूसरे का सम्मान हो। आप सब के बीच आकर बहुत खुशी हुई।

वहीं प्रियंका गांधी ने सुबह ही सोशल मीडिया में संत रविदास को नमन करने के साथ ही वाराणसी आगमन की जानकारी भी शेयर किया। सोशल मीडिया में उनके समर्थकों ने भी उनके पोस्‍ट को साझा कर संत रविदास को नमन किया।

वहीं रविवार दोपहर में प्रियंका गांधी विस्तारा एयरलाइंस के विमान से12.05 बजे वाराणसी के एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट के एप्रन पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय के साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं ने उनकी आगवानी की। वहीं एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन से बाहर निकलते पोर्टिको क्षेत्र में पहले से ही कतार में खड़े लोगों ने उनकी आगवानी की। उसके बाद वे सड़क मार्ग से 12.20 बजे लंका स्थित सीर गोवर्धन में संत रविदास जयंती पर्व पर शामिल होने के लिए प्रस्थान किया।

प्रियंका के आगमन से पहले रविदास मंदिर परिसर में रविवार की सुबह सुरक्षा अधिकारियों ने जांच पड़ताल भी की। प्रोटोकॉल के अनुसार दोपहर 12.10 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। इसके बाद सीधे सीर गोवर्धन के लिए रवाना हो गईं। दोपहर करीब तीन बजे वह सीर गोवर्धन से लौट कर बाबतपुर पहुंच जाएंगी। यहीं पर स्थानीय बड़े पदाधिकारियों से संक्षिप्त मुलाकात होगी। इस दौरान बाबतपुर से सीर गोवर्धन तक जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य पदाधिकारियों का भी आगमन बनारस में हुआ।

 

रविदास मंदिर में दोबारा दर्शन 

बीते माह सीएए के मसले को लेकर गिरफ्तार हुए लोगों से मुलाकात करने आर्इं प्रियंका ने रविदास मंदिर में दर्शन किया था। हालांकि यह मंदिर सीर गोवर्धन का न होकर राजघाट स्थित रविदास मंदिर था। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद वे जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गंगा के रास्ते स्टीमर से आयोजन स्थल पर पहुंची थीं। प्रियंका की सलाहकार समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस महासचिव का आगमन रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के लिए हो रहा है। इस दौरान संगठनात्मक कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.