कोरोना फाइटर डा. आरपी सिंह को Priyanka Gandhi ने भेजा संदेश पत्र, कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक को किया सम्मानित
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पीडीडीयू रेलवे मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सक डा. आरपी सिंह की सेवा से प्रसन्न होकर संदेश पत्र भेजा है।
चंदौली, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने रेलवे मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सक डा. आरपी सिंह की सेवा से प्रसन्न होकर संदेश पत्र भेजा है। रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने चिकित्सक को संदेश पत्र सौंपा। सदस्यों ने चिकित्सकों की सेवा की सराहना की।
वैश्विक महामारी से जहां एक तरफ सारी दुनिया परेशान हैं और वायरस को हराने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं दूसरे तरफ मरीजों के इलाज व सेवाभाव के लिए अपने अपने क्षेत्रों में अपनी जान हथेली पर रखकर चिकित्सक भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सक व कोरोना फाइटर के नोडल अधिकारी डा. आरपी ङ्क्षसह की सेवा से कांग्रेस की महासचिव भी खुश हैं। प्रियंका गांधी ने इंसानियत के देवता के हौसले को नमन करने के लिए अपना संदेश पत्र भेजा। उन्होंने पत्र में लिखा कि आपका इस आपदा में सच्चे सैनिक के रूप में देश सेवा करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है। आपने ऐसे आपदा के समय जो कदम चुना है, वह सच्ची देशभक्ति की निशानी है। आपके सेवा भाव को नमन, आपके जज्बे को सलाम। रामजी गुप्ता ने डा. आरपी ङ्क्षसह को संदेश पत्र के साथ माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।