Move to Jagran APP

मिशन 2022 : सत्ता परिवर्तन को 'योद्धा' तलाश रहीं प्रियंका, जमीनी कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा योद्धाओं की तलाश कर रही हैं जिनके भरोसे नए सिरे से संगठन को खड़ा करने की तैयारी है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 01:21 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 06:10 PM (IST)
मिशन 2022 : सत्ता परिवर्तन को 'योद्धा' तलाश रहीं प्रियंका, जमीनी कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार
मिशन 2022 : सत्ता परिवर्तन को 'योद्धा' तलाश रहीं प्रियंका, जमीनी कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार

वाराणसी [विनोद पांडेय]। प्रदेश में 'सत्ता परिवर्तन' के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा योद्धाओं की तलाश कर रही हैं जिनके भरोसे नए सिरे से संगठन को खड़ा करने की तैयारी है। इसके लिए जमीनी कार्यकर्ताओं का दिल्ली में साक्षात्कार हो रहा है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस कवायद को मिशन 2022 नाम दिया गया है। लक्ष्य तक विजय रथ पहुंचाने के लिए युवा शक्ति को तरजीह दी जाएगी। 

loksabha election banner

पहले चरण में पूर्वांचल के 41 जिला शामिल है। प्रत्येक जिले से 10-10 कार्यकर्ताओं दिल्ली बुलाए जा रहे हैं। 12 तुगलक लेन स्थित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार हो रहा है। कार्यकर्ता को 10 से 15 मिनट का वक्त दिया जा रहा है। इस दरम्यान जिले व शहर में संगठन की स्थिति, जनहित में संघर्षों की पृष्ठ भूमि और उसमें संबंधित कार्यकर्ता की सहभागिता पूछकर प्रियंका वाड्रा उसे नोट कर रही हैं। यह कवायद 22 जुलाई से शुरू है। पूर्वांचल के डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं से प्रियंका ने मुलाकात की है। इसमें वाराणसी, चंदौली, भदोही आदि प्रमुख जिले हैं।

वाराणसी से शैलेंद्र सिंह, राजेश्वर पटेल, हाजी वकास अंसारी, संतोष वर्मा, दिग्विजय सिंह, चंद्रभाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रेखा शर्मा, अशोक पांडेय, हर्षवर्धन सिंह को बुलाया गया था जबकि दो वरिष्ठ नेता तौफीक व अतुल मालवीय भी पहुंचे थे। चंदौली से भूपेंद्र प्रताप सिंह, विजय तिवारी, सतीश बिंद, मधु राय, धर्मेंद्र तिवारी, बृजेश गुप्ता, आनंद शुक्ला गए थे। वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यह कवायद सराहनीय है। दो दशक के राजनीतिक जीवन में कांग्रेस के अंदर ऐसा पहली बार हुआ है। जमीनी कार्यकर्ताओं से शीर्ष नेतृत्व का सीधा संवाद हो रहा है। आनंद शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच की डोर मजबूत हुई है। 

साक्षात्कार से पहले भर गए फार्म  प्रियंका वाड्रा के समक्ष साक्षात्कार से पहले कार्यकर्ताओं को फार्म भरना हो रहा है जिसमें नाम, पता, संगठन में जिम्मेदारी के साथ बेहतरी के लिए टिप्पणी भी लिखनी हो रही है। फार्म में फोटो भी चस्पा करना है। साक्षात्कार में हालचाल के बाद प्रियंका का एक ही सवाल है-पार्टी की मजबूती के लिए क्या किया जाए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.