प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी में अरविंद मिल का लोकार्पण, परिसर के पास हेलीकाप्टर ने किया रिहर्सल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी के रूपापुर में अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण करेंगे। यह इकाई ...और पढ़ें

वाराणसी में पीएम मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे अरविंद मिल का लोकार्पण।
HighLights
पीएम मोदी 25 अक्टूबर को अरविंद मिल का लोकार्पण करेंगे।
नई इकाई 100 करोड़ के निवेश से 1000 महिलाओं को रोजगार देगी।
स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का उत्पादन वाराणसी में होगा।
जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 25 अक्टूबर को रूपापुर (खोचवां) के निकट हाईवे किनारे स्थापित अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण किया जाएगा।अरविंद मिल से कुछ दूरी पर प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर को उतरने हेतु तीन हेलीपैड बनाया गया हैं।हेलीपैड पर उतरने के बाद पांच सौ मीटर की दूरी प्रधानमंत्री कार द्वारा तय करेंगे।
कंपनी में कार्यरत नारी शक्ति से संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के लिए खोचवां गांव स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान पर हेलीपैड बनाया गया हैं।हेलीपैड से मिल तक बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर दिया गया हैं। मिर्जामुराद के रूपापुर चौराहा के निकट खोचवां (भड़ेहरा) गांव में हाईवे किनारे सात एकड़ की भूमि पर अरविंद मिल की नई इकाई स्थापित की गई हैं।

इसमें कुल एक सौ करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं।इस इकाई में एक हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा।महिलाओं को परिवहन और आवासीय व्यवस्था भी मिलेंगी।महिलाओं का पदनाम आपरेटर होगा।कंपनी में कार्य करने वाली करीब तीन सौ महिलाओ को इस समय इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।काशी की इस नई इकाई में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट का उत्पादन होगा।
कंपनी में तीन सौ मशीनें लग चुकी हैं।भविष्य में इकाई में निवेश का द्रितीय चरण भी प्रस्तावित हैं।इस कंपनी के पास प्रसिद्ध ब्रांड एरो, टामी, हिलफिगर, केल्विन, क्लाइन का भी लाइसेंस हैं।अरविंद मिल के इस नई इकाई का बीते 25 अप्रेल 2024 को भूमिपूजन हुआ था।पीएम के आगमन के मद्देनजर अरविंद मिल के आस-पास साफ-सफाई कर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर मिल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा हैं।
एसपीजी समेत बम निरोधक दस्ता पहुंचा
हेलीपैड से लगायत कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसपीजी की टीम समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गया हैं।
हेलीकाप्टर ने किया रिहर्सल
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बने हेलीपैड पर दोपहर में भारतीय वायुसेना के दो हेलीकाप्टर को उतार कर रिहर्सल किया गया। हेलीकाप्टर के उतरते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।

रूपापुर ओवरब्रिज की हो रही रंगाई-पुताई
रूपापुर चौराहा स्थित सिक्सलेन के हाईवे पर बने ओवरब्रिज (अंडरपास) की एनएचएआई द्वारा रंगाई-पुताई की जा रही हैं।इसी ओवरब्रिज पर बीते सोमवार को ट्रक ने दर्शन-पूजन कर लौट रहे स्कार्पियो सवार पांच युवकों की जान ले ली थी।युवक स्कार्पियो के आगे खड़े होकर फोटो व वीडियो बना रहे थे।
चरखे की डोर भविष्य की ओर...
अरविंद मिल के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रधानमंत्री के फोटो संग चरखे की डोर भविष्य की ओर...लिखा बड़ा सा होर्डिंग लगाया गया हैं।
पीएम के स्वागत में लग रहे होर्डिंग
प्रधानमंत्री के स्वागत में कार्यक्रम स्थल से लगायत हाईवे किनारे सरकार की उपलब्धियों से संबंधित बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जा रहे है।
