उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा की तैयारी, विधानसभा चुनाव के साथ मतदान संभव
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चार माह की देरी के बाद अब 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: 2027 की शुरुआत में संभव, हाईकोर्ट की सुनवाई 14 अक्टूबर को।
HighLights
पंचायत चुनाव चार माह विलंबित, अब 2027 में संभव।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 14 अक्टूबर को महत्वपूर्ण सुनवाई।
प्रशासनिक तैयारियां जारी, आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। इस बार पंचायत चुनाव चार माह विलंबित हो चुका है और आरक्षण फाइनल नही होने की वजह से अब तक पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश में अधर में माने जा रहे थे। अब पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट का दौर शुरू हुआ है। दरअसल उत्तर प्रदेश में 2026 मध्य में पंचायत चुनाव होना था लेकिन तमाम बाधाओं की वजह से अब तक चुनाव नहीं हो सका है। अब इसके 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद बढ़ी है।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई 14 अक्टूबर को होने जा रही है। हालांकि कोर्ट के फैसले के बीच प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जमीन पर शुरू हो चुकी है। मतदाताओं की सूची अंतिम दौर में है तो दूसरी ओर अब मतदान की रूपरेखा को भी अंतिम रूप देने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला पंचायत कार्यालयों से अपेक्षित डाटा भेजा जा चुका है और जमीन पर प्रधानी का चुनाव लड़ने वालों ने कमर कसनी शुरू कर दी है।
वहीं पंचायत चुनाव में बोर्ड परीक्षा के बाधा बनने की संभावना को यूपी बोर्ड ने खत्म करते हुए आखिरकार फरवरी में बीस दिनों के भीतर सभी परीक्षाएं पूरी कराने की तैयारी कर ली है। इस लिहाज से फरवरी के बाद विधानसभा चुनाव ही नही बल्कि पंचायत चुनाव भी होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसी के साथ पंचायत चुनावों के लडै़या ताल ठोंकना शुरू कर देंगे।
जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर स्थितियां लगभग फाइनल हो चुकी हैं। बस आरक्षण की सूची जारी होने का इंतजार है, इसके जारी होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की रणनीति को जमीन पर उतारना प्रशासन शुरू कर देंगा। हालांकि अभी तैयारियां पूरी हैं और शासन की ओर से निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही सर्दियां खत्म होने तक पंचायतों को उनके प्रतिनिधि मिल जाएंगे।
