Move to Jagran APP

सर्वेश्वरी समूह के स्थापनोत्सव पर निकली प्रभात फेरी, बांसुरी की धुन पर गूंजी औघड़ आरती

संस्था के मंत्री डा. एसपी सिंह के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन वाहनों में 50 लोग प्रभातफेरी के लिए निकले। सबसे आगे चल रहे एक वाहन पर परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु का एक विशाल तैल चित्र लगाया गया था। प्रभातफेरी पड़ाव से चलकर मैदागिन लहुराबीर कचहरी होते हुए सारनाथ पहुंची।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 04:00 PM (IST)
सर्वेश्वरी समूह के स्थापनोत्सव पर निकली प्रभात फेरी, बांसुरी की धुन पर गूंजी औघड़ आरती
प्रभातफेरी पड़ाव से चलकर मैदागिन, लहुराबीर, कचहरी होते हुए सारनाथ पहुंची।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। पड़ाव स्थित अघोर पीठ में मंगलवार को श्री सर्वेश्वरी समूह का 61वां स्थापना दिवस मनाय गया। संस्था अध्यक्ष अवधूत गुरुपद संभव राम के निर्देशन में प्रभात फेरी निकाली गयी। आश्रमवासियों, संस्था पदाधिकारियों व स्थानीय भक्तों ने प्रातःकालीन आरती के बाद सफाई-श्रमदान किया। संस्था के मंत्री डा. एसपी सिंह के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन वाहनों में 50 लोग प्रभातफेरी के लिए निकले। सबसे आगे चल रहे एक वाहन पर परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु का एक विशाल तैल चित्र लगाया गया था। प्रभातफेरी पड़ाव से चलकर मैदागिन, लहुराबीर, कचहरी होते हुए सारनाथ स्थित “अघोर टेकरी” पहुंची।

loksabha election banner

यहां डा. एसपी सिंह ने अघोरेश्वर चरण पादुका का पूजन किया और सर्वेश्वरी ध्वज फहराया। पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। पुनः प्रभातफेरी आशापुर, पुराना वरुणा पुल से कज्जाकपुरा होते हुए पड़ाव आश्रम पहुंची। संस्था के मुख्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के परिसर में संस्था के उपाध्यक्ष डा. ब्रजभूषण सिंह ने अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा का पूजन करने के पश्चात् सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया। पृथ्वीपाल द्वारा सफलयोनि पाठ के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद गंगातट स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।

लगभग 11:30 बजे आश्रम के गणेश पीठ प्रांगण में डा. वीपीसिंह जी की अध्यक्षता में पारिवारिक विचार गोष्ठी की गयी। संस्था के उपाध्यक्ष डा. ब्रजभूषण सिंह, प्रचार मंत्री पारस नाथ यादव, कर्नल रामचंद्र नाथ शाहदेव, एमएम देवघरिया व एसकेबी सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा सन् 1961 में स्थापित संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह के बारे में विचार व्यक्त किए। कहा कि आज की विकट परिस्थिति में यह संस्था पूरी मानवता को एक सही राह दिखाती है। गोष्ठी का शुभारम्भ कुमारी गुंजन के गुरुपदुकापंचाकम् पाठ से हुआ। सुदर्शन सिंह ने बांसुरी पर औघड़ आरती की बहुत ही सुमधुर धुन बजाई। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के मंत्री डा. एसपी सिंह व संचालन डा. बामदेव पांंडेय ने किया।

साथ ही वाराणसी के मडुवाडीह स्थित बनारस रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अघोरेश्वर महाप्रभु की तपोस्थली ‘सर्वेश्वरी निवास प्रांगण’ में राजीव कुमार “रानू” ने सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया। हवन-पूजन के साथ ही एक लघु गोष्ठी कर के सर्वेश्वरी समूह के लोक-कल्याणकारी कार्यक्रमों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इसके अलावा देशभर में फैली संस्था की सभी समूह शाखाओं में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि समस्त कार्यक्रम शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड की सावधानियों और सुरक्षा के तहत बहुत ही सतर्कता पूर्वक मास्क, सेनेटाइजर और थर्मल स्कैनिंग का उपयोग तथा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.