वाराणसी की हवा में प्रदूषण बरकरार, 225 औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक
वाराणसी में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है, सोमवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 225 दर्ज किया ...और पढ़ें

वाराणसी की हवा में प्रदूषण का स्तर बरकरार AQI 225।
HighLights
वाराणसी का औसत AQI सोमवार को 225 दर्ज किया गया।
रात 10 बजे भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 201 पर रहा।
सांस संबंधी मरीजों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। सोमवार को वाराणसी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 225 दर्ज किया गया। रात 10 बजे भी यह 201 पर यानी आरेंज जोन में बना रहा। इससे साफ है कि दिन ढलने के बाद भी हवा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार सोमवार रात 10 बजे मलदहिया में सबसे अधिक 231 एक्यूआइ दर्ज किया गया। भेलूपुर में यह 210, अर्दली बाजार में 194 और बीएचयू परिसर में 170 रहा। सुबह आठ बजे शहर का औसत एक्यूआइ 231 दर्ज किया गया था।
वायु गुणवत्ता सूचकांक का 200 के पार रहना हवा की खराब श्रेणी में होने का संकेत है। ऐसे में सांस संबंधी परेशानी, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषित हवा के सीधे संपर्क से बचना चाहिए। सुबह और रात के समय प्रदूषण का स्तर अधिक रहने से संवेदनशील लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसे लोग सुबह की सैर और खुले में व्यायाम से बचें। एक्यूआइ की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।