संदिग्धों का पीछा करते समय अनियंत्रित पुलिस की जीप पलटने से थाना प्रभारी और दारोगा घायल
विन्ढमगंज क्षेत्र में बाइक सवार संदिग्धों का पीछा करते समय सरकारी पुलिस वाहन जीप अनियंत्रित एक खाई में पलट गई।
सोनभद्र, जेएनएन। विन्ढमगंज क्षेत्र में बाइक सवार संदिग्धों का पीछा करते समय सरकारी पुलिस वाहन जीप अनियंत्रित एक खाई में पलट गई। इस दौरान उस पर सवार उप निरीक्षक कृष्ण अवतार सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि वह खुद ही गाड़ी चला रहे थे कि गाड़ी फुलवार में अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं इस हादसे में विन्ढमगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए, उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के फूलवार गांव में बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ने के लिए पीछे लगे विंढमगंज थानाध्यक्ष की जीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे थानाध्यक्ष और एक उप निरीक्षक घायल हो गए। दोनों को ही दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फुलवार गांव में किसी संदिग्ध के बारे में सूचना मिलने पर उनको पता चला कि बाइक से दोनों संदिग्ध मौके से भाग रहे थे।
इसी दौरान विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह जीप से कहीं जा रहे थे, बताया कि वे स्वयं जीप चला रहे थे। संदिग्धों को भागते देख पीछे लग गए। थोड़ी दूर पहुंचे थे कि तभी गड्ढे में जीप गिर गई। इससे प्रदीप सिंह व उप निरीक्षक कृष्ण अवतार सिंह घायल हो गए। हादसे में प्रदीप सिंह को चेहरे में ज्यादा चोट लगी है, दोनों का ही सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी में इलाज शुरु किया गया। हालांकि हादसे में गंभीर अंदरुनी चोट होने की वजह से गंभीर हालत में वाराणसी रिफर कर दिया गया है।