विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास अवैध बाइक चालकों पर पुलिस की कार्रवाई, कई गाड़ियां सीज

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 02:36 PM (GMT+05:30)

वाराणसी पुलिस ने काशी विश्वनाथ मंदिर के पास यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाले अवैध ओला रैपिडो बाइक चालकों पर कार्रवाई की है। इस अभियान में कई गाड़ियों को सीज किया गया, जिससे अवैध टैक्सी चलाने वालों में हड़कंप मच गया।

HighLights

  1. वाराणसी पुलिस ने अवैध ओला रैपिडो बाइक चालकों पर कार्रवाई की।

  2. यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाले अवैध बाइक चालकों पर कार्रवाई।

  3. इंस्पेक्टर चौक ने मौके पर पहुंचकर कई गाड़ियां सीज कीं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाले अवैध ओला रैप‍िडो बाइक चालकों के खिलाफ रव‍िवार को वाराणसी पुलिस ने कार्रवाई की। इस बाबत पुल‍िस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श‍िकायम म‍िलने के बाद प्रभारी निरीक्षक महोदय के साथ ही चौकी प्रभारी दालमंडी, चौकी प्रभारी काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर सह‍ित मय फोर्स थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले ओला रैप‍िडो के अलावा अन्‍य विरुद्ध अभियान चलाया गया। 

इंस्पेक्टर चौक बीके शुक्ला ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर मौके पर हकीकत की पड़ताल की। इस दौरान सामने आया कि कुछ अवैध बाइक चालक यात्रियों से निर्धारित किराये से अधिक पैसे वसूलकर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर चौक ने संबंधित बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और उनकी गाड़ियों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से बाइक टैक्सी चलाने और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।