विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में चाइनीज मांझे से मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकानदार गिरफ्तार

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 11:44 AM (IST)

वाराणसी में प्रतिबंधित मांझे से साड़ी कारोबारी की मौत के बाद पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस ...और पढ़ें

एसीपी के नेतृत्व में चौक, दशाश्वमेध, लक्सा और भेलूपुर में चला अभियान।

एसीपी के नेतृत्व में चौक, दशाश्वमेध, लक्सा और भेलूपुर में चला अभियान।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी में साड़ी कारोबारी सुनील कुमार नागपुरी की रविवार को प्रतिबंधित मांझे से गला कटने के कारण हुई मौत के बाद पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। दशाश्वमेध पुलिस ने एक दुकान से 56 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद कर देवनाथपुरा निवासी दुकानदार वीरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि एनजीटी से प्रतिबंधित नायलान मांझा मिलने पर पर्यावरण संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसीपी डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि चौक क्षेत्र के हड़हासराय, बेनिया बाग और दालमंडी के साथ दशाश्वमेध क्षेत्र के मदनपुरा, देवनाथपुरा, औरंगाबाद और लल्लापुरा में दुकानों पर दबिश दी गई।

देवनाथपुरा की एक दुकान से 51 बंडल/लच्छी सिंथेटिक नायलान मांझा मिला, जिसका वजन करीब 56 किलोग्राम बताया गया। एसीपी गौरव कुमार के नेतृत्व में भेलूपुर के खोजवां में भी छापेमारी हुई। एक दर्जन से अधिक दुकानों की जांच में प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला।