PM Modi's Birthday: काशी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक, 76 मीटर लंबी चुनरी भी चढ़ाई गई
काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बटुकों ने अहिल्याबाई घाट पर मां गंगा का 76 लीटर केसर ...और पढ़ें
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में बटुकों ने किया दुग्धाभिषेक।
अहिल्याबाई घाट पर 76 लीटर केसर जल और दूध से गंगा का अभिषेक।
वैदिक मंत्रोच्चार, डमरू वादन और शंखनाद के साथ पीएम की दीर्घायु की कामना।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में बटुकों ने दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना की। गुरुवार सुबह 7 बजे अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।
श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम और शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 76 बटुक ब्राह्मणों ने आचार्य उदित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 76 लीटर केसर जल और दूध से मां गंगा का अभिषेक किया।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, डमरू वादन और शंखनाद हुआ, मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी आस्था और सांस्कृतिक धरोहर के शिल्पी हैं।
विश्वकर्मा जयंती पर उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी, संयोजक डॉ. पवन शुक्ला ने कहा कि मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और घाटों के सौंदर्यीकरण से काशी का स्वरूप बदला है।

गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी चढ़ी
साथ ही नमामि गंगे की ओर से सामने घाट पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई, कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पीएम की दीर्घायु की कामना की, कार्यक्रम के दौरान 'बार-बार ये दिन आए' गीत गूंजे और 'शांताकारं भुजगशयनम' सहित वैदिक मंत्रों का पाठ हुआ, गंगा आरती के बाद मिठाई वितरण किया गया और भारत माता की जय के जयकारे लगे।
-1789622197386.webp)
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से पीएम के लिए आशीर्वाद मांगा गया है, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चल रही है और बीते 12 वर्षों में बिना अवकाश लिए देश सेवा की है, इस दौरान सुभाष श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, लल्लन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
