पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम योगी ने वीडियो शेयर कर खास अंदाज में दी बधाई, अखिलेश-मायावती ने क्या कहा?
PM Modi's Birthday | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सीएम योगी, अखिलेश ...और पढ़ें

PM Modi's Birthday | सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई।
HighLights
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन।
सीएम योगी, अखिलेश, मायावती ने दीं बधाई।
भाजपा मना रही 'सेवा संकल्प अभियान' देशभर में।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। PM Modi's Birthday | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर सीएम योगी सहित अलग-अलग दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।
बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है।
सीएम योगी ने खास अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। सीएम योगी ने लिखा, ‘Nation First’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है।
145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी… pic.twitter.com/huvWa45a53
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026
अखिलेश यादव ने दी बधाई
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2026
मायावती ने स्वस्थ जीवन की कामना की
इसी तरह मायावती ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) September 17, 2026
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारधाम में विशेष पूजा, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
