पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारधाम में विशेष पूजा, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में रुद्राभिषेक और महाभिषेक जैसी विशेष पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में हुई पूजा
उत्तरकाशी: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को गंगोत्री धाम में तीर्थपुरोहितों की ओर से धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर मां भगवती गंगे से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उधर, यमुनोत्री धाम मेंं भी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
इस मौके पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, सचिव माधवानंद सेमवाल, सुनील सेमवाल, पवन सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोर्वधन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल, कृष्णनंद सेमवाल, भूपेंद्र सेमवाल, संतोष सेमवाल, सुनील सेमवाल आदि पुरोहित मौजूद रहे। उधर, यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के सुफल की कामना की गई।
