विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आनंद काशी टाउनशिप का शिलान्यास, वाराणसी को मिलेगी नई पहचान

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:56 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जामुराद के कल्लीपुर में प्रस्तावित आनंद काशी टाउनशिप का शिलान्यास करेंगे। 77 एकड़ में फैली इस परियोजना ...और पढ़ें

कल्लीपुर में 77 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही नई टाउनशिप।

कल्लीपुर में 77 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही नई टाउनशिप।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे आनंद काशी टाउनशिप का शिलान्यास।

  2. पहले चरण में 1004 प्लाटों का पंजीयन नवरात्र से शुरू।

  3. वीडीए ने गुणवत्ता जांच के लिए IIT BHU से किया अनुबंध।

जेपी पांडेय, वाराणसी। मिर्जामुराद के कल्लीपुर में प्रस्तावित नई टाउनशिप आनंद काशी का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। शिलान्यास कराने को लेकर जिला प्रशासन और वाराणसी विकास प्राधिकरण ने तैयारी तेज कर दी है। 77 एकड़ में प्रस्तावित आनंद काशी के पहले चरण में 1004 प्लाट निकाले गए हैं।

आनलाइन प्लाट पंजीयन प्रक्रिया पितृपक्ष की वजह से रोक दी गई और नवरात्र से पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एक माह तक प्रक्रिया पूरी होने के साथ लकी ड्रा के जरिए प्लाट आवंटन होगा। आनंद काशी का प्रवेश गेट बनाने के साथ उसकी बाउंड्री का काम तेजी से चल रहा है।

आनंद काशी परिसर में ग्रुप हाउसिंग योजना भी प्रस्तावित की गई है। उसे विकास प्राधिकरण बाद में आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। शासन स्तर पर इसका प्रजेंटेशन हो चुका है।

काशी की संस्कृति और आधुनिक शहर की सुविधाओं को एक ही परिसर में समाहित करने की महत्वाकांक्षी योजना आनंद काशी अब धरातल पर उतरने लगी है। कल्लीपुर में विकसित की जा रही पहली गेटेड सिटी पर रेरा ने मुहर लगा दी है। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और बनाए गए कंट्रोल रूम से पूरे परिसर की निगरानी होगी। आवासीय प्लाट 72, 162, 200 और 288 वर्गमीटर क्षेत्रफल में होंगे।

इसमें सड़क की चौड़ाई 9, 12 18 और 24 मीटर होगी। वीडीए ने गुणवत्ता की जांच के लिए आइआइटी बीएचयू से अनुबंध किया है। टीम समय-समय पर जागर जांच करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि नई टाउनशिप आनंद काशी का शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों कराने की तैयारी है। अभी तक अधिकारिक सूचना नहीं आई है।

3.71 एकड़ में मियावाकी वन क्षेत्र
परिसर में दो हेक्टेयर में नटराज पार्क होगा, इसमें नटराज की भव्य प्रतिमा और फव्वारे से सुसज्जित केंद्रीय प्लाजा होगा। इसके आसपास ओपन लान, एम्फीथिएटर, बच्चों के लिए प्ले एरिया मेडिटेशन गार्डन, वरिष्ठ नागरिक जोन, फ्लावर गार्डन, जागिंग ट्रैक और पैदल पाथ वे होंगे। इसके अलावा 3.71 एकड़ में मियावाकी वन क्षेत्र होगा।

शहर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार
शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर बढ़ते दबाव के बीच नई टाउनशिप में नियोजित तरीके से आवासीय और दूसरी जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था की जाएगी। इससे अनियोजित निर्माण पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी। जमीन से जुड़े पहलुओं, प्रस्तावित निर्माण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

एक नजर में योजना

  • प्रस्तावित योजना-77 एकड़
  • पहले चरण में 45.5 एकड़
  • तीन ग्रुप हाउसिंग
  • विद्यालय
  • हेल्थकेयर
  • कम्यूनिटी सेंटर
  • क्लब
  • 14 पार्क
  • एसटीपी

यह भी पढ़ें- बिहार सहित 4 राज्यों को जोड़ेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, जून तक तैयार होगी 33.5 KM लंबी सड़क

यह भी पढ़ें- बिहार सहित 4 राज्यों को जोड़ेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, जून तक तैयार होगी 33.5 KM लंबी सड़क