बिहार सहित 4 राज्यों को जोड़ेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, जून तक तैयार होगी 33.5 KM लंबी सड़क
वाराणसी-रांची-कोलकाता इकोनॉमिक कॉरिडोर के अंतर्गत गया जिले में 33.50 किमी सड़क का 28% काम पूरा हो गया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
गया में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का 33.50 किमी खंड बन रहा है।
परियोजना का लगभग 28 प्रतिशत कार्य पूर्ण।
यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की कनेक्टिविटी सुधरेगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। वाराणसी–रांची–कोलकाता के बीच करीब 800 किमी लंबाई में बन रहे इकोनामिक कारिडोर के अंतर्गत गया जिले से होकर 33.50 किमी सड़क गुजरेगी।
इसके निर्माण से न सिर्फ गया और इसके आसपास के जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का संपर्क काफी आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेस वे का 28 फीसद काम पूरा हो गया है। अगले वर्ष जून तक काम पूरा होने की संभावना है।
पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि परियोजना के पैकेज-7 के तहत गया के डुमरिया प्रखंड में अनिर्बनसलिया गांव से इमामगंज प्रखंड के संग्रामपुर तक करीब 33.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 1,248.37 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2025 से शुरू हुए इस कार्य की पूर्ण होने की तिथि 30 जून 2027 तय की गई है और अब तक परियोजना का लगभग 28.2 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है।
पथ निर्माण विभाग के सचिव ने बताया कि इस आधुनिक कॉरिडोर के बनो से उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल की यात्रा का समय काफी घट जाएगा। भारी वाहनों और मालवाहकों के लिए यह एक सुगम और आधुनिक मार्ग साबित होगा।
