PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प बाइक यात्रा का मोहनसराय में हुआ भव्य स्वागत, बाजे-गाजे के साथ शामिल हुए युवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प' बाइक यात्रा का मोहनसराय बाईपास चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।

वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा का मोहनसराय में हुआ भव्य स्वागत।
HighLights
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प' बाइक यात्रा का भव्य स्वागत।
वाराणसी से वडनगर जा रही यात्रा का मोहनसराय में जोरदार अभिनंदन।
पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग किया स्वागत।
जागरण संवाददाता, रोहनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकली युवाओं की बाइक यात्रा का भव्य स्वागत गुरुवार को मोहनसराय बाईपास चौराहे पर किया गया।
पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ यात्रा में शामिल युवाओं का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। वाराणसी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक युवाओं द्वारा यह बाइक यात्रा सेवा और संकल्प का अद्भुत संदेश है।
मोदी जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला महामंत्री अजय दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री उदय भान सिंह, सीए प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा उपस्थित रहे।
इनके अलावा, लाल बिहारी पटेल, सदानंद सिंह, अमलेश मिश्रा, रमाशंकर गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम सेठ, गुड्डू सिंह, रामदुलार सिंह, डॉ. नरेंद्र पटेल, राजेश पटेल खन्ना, प्रदीप प्रजापति, राजेश मिश्रा, विकास दुबे ,आलोक पांडेय, विजय राजभर, रंजनी सिंह,ओमप्रकाश सिंह, लख्खी गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, रमेश सिंह मुनीब,विजय राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
