विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में ही बीमार था पायलट, वाराणसी तक बीमारी की हालत में लेकर आया व‍ि‍मान

By pandey jayprakash(01) Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 11 Sep 2026 06:54 PM (GMT+05:30)

इंडिगो के एक पायलट की तबीयत खराब होने के कारण वाराणसी से मुंबई जाने वाली उड़ान 6E 6544 में चार ...और पढ़ें

इंडिगो पायलट की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी से मुंबई उड़ान में चार घंटे की देरी।

इंडिगो पायलट की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी से मुंबई उड़ान में चार घंटे की देरी।

HighLights

  1. इंडिगो पायलट की तबीयत खराब होने से उड़ान में देरी।

  2. वाराणसी से मुंबई जाने वाली फ्लाइट चार घंटे लेट हुई।

  3. यात्रियों को वैकल्पिक पायलट के इंतजार में परेशानी हुई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विमान पायलट की तबीयत खराब होना सामान्य बात हो सकती है लेकिन उससे कहीं बड़ा सवाल है कि यात्रियों की सुविधा को लेकर। इंडिगो विमान के पायलट ने तबीयत खराब होने की सूचना एयरलाइन को ई-मेल के जरिए देने और अनुमति मिलने पर पायलट ने विमान ले जाने से मना कर दिया था, ऐसे में एयरलाइन ने वैकल्पिक पायलट की व्यवस्था करने में देरी क्यों की।

एयरलाइन के पास वैकल्पिक पायलट न होना बड़ा सवाल है। यात्रियों को समय से सही सूचना नहीं मिलने, विरोध और हंगामा करने के बाद एयरलाइन को पायलट की व्यवस्था करने में चार घंटे लग गए।

गत गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ान में भी यही स्थिति सामने आई। मुंबई से इंडिगो का विमान 6ई 6543 सुबह करीब 10 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और सुबह 10.40 बजे

इंडिगो का विमान 6ई 6544 को वापस मुंबई उड़ान भरना था। इस दौरान पायलट ने तबीयत खराब होने के चलते विमान ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों के सामने सबसे बड़ा सवाल विमान उड़ान को लेकर रहा। यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा और निर्धारित कार्यक्रम को लेकर बेचैनी बढ़ गई लेकिन इसका सही जवाब किसी के पास नहीं था। जबकि, ज्यादातर लोगों का विमान से यात्रा करने के पीछे समयाभाव रहता है।

मुंबई में किया ई-मेल, बनारस आकर देखा

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान 6ई 6543 सुबह आठ बजे बनारस के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरा। पायलट की तबीयत खराब होने पर उसने ई-मेल के जरिए एयरलाइन को सूचना थी। इस दौरान पायलट ने इस लिए विमान उड़ाने से मना नहीं किया कि अंदर बैठे यात्री विरोध करेंगे। उसने ई-मेल के जरिए सूचना दी। रास्ते में मोबाइल देख नहीं सकता था, बनारस पहुंचने पर उसने ई-मेल देखा और अनुमति मिलने पर जाने से इन्कार कर दिया।

अहमदाबाद में खाली मिला पायलट

इंडिगो एयरलाइन के स्थानीय कार्यवाहक स्टेशन मैनेजर सोनू कुमार ने बताया कि पायलट की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के साथ दूसरे पायलट को लेकर प्रमुख एयरपोर्ट पर ग्रुप पर मैसेज चलाया गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खाली पायलट मिलने पर आने को कहा गया लेकिन वहां से विमान आने का समय दोपहर 1.30 बजे था। पायलट के आने पर दोपहर 2.35 पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान मुंबई के लिए उड़ान भरा।

यह भी पढ़ें वाराणसी में इंडिगो के पायलट की तबीयत खराब होने की सूचना मुख्यालय को पहले से ही थी, सामने आई नई जानकारी