विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवोत्‍थानी एकादशी पर परंपराओं का न‍िर्वहन, काशी में प्रकृत‍ि के बदलाव का आयोजन

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 11:04 AM (IST)

काशी में देवोत्थानी एकादशी पर भगवान विष्णु की योगनिद्रा से जागृति और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर तुलसी विवाह का आयोजन किया गया और गन्ने व अन्य पारंपरिक उत्पादों की खूब खरीदारी हुई।

काशी में देवोत्थानी एकादशी पर जागृत हुईं परंपराएं, तुलसी विवाह और गन्ने की धूम।

काशी में देवोत्थानी एकादशी पर जागृत हुईं परंपराएं, तुलसी विवाह और गन्ने की धूम।

HighLights

  1. देवोत्थानी एकादशी पर भगवान विष्णु की योगनिद्रा समाप्त हुई।

  2. घरों में विधि-विधान से तुलसी विवाह संपन्न कराया गया।

  3. गन्ने और मौसमी फलों की बाजारों में खूब खरीदारी हुई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देवउठनी (देवोत्‍थानी) एकादशी पर श्री हरि‍ के जागने का अवसर और पुण्‍य के अर्जन और प्रकृत‍ि के सर्जन का अवसर काशी में सूर्योदय और सूर्योपासना के साथ गत‍ि पाया तो परंपराएं भी जागृत भाव में आ गईं। देवोत्‍थानी एकादशी पर परंपरागत कृषि‍ उत्‍पादों के व‍िक्रय के साथ उनके सेवन और देवों को भोग की मान्‍यता के साथ आयोजन के क्रम में जुड़ीं तो आस्‍था चरम पर जा पहुंची।

काशी में अवध और म‍िथ‍िला की साझा परंपरा है तो अवधी परंपरा के क्रम में गन्‍ने से सूप को बजाकर दर‍िद्रता को रात में भगाने का क्रम होगा ल‍िहाजा गन्‍ना खरीदने और बेचने का क्रम एक द‍िन पूर्व से ही शुरू हो चुका है। आस्‍थावानों के तुलसी व‍िवाह के आयोजन का दौर भी सुबह से शुरू हुआ और व‍िध‍ि व‍िधान से तुलसी का व‍िवाह भी घरों में करके परंपराओं का न‍िर्वहन हुआ।    

वहीं बाजार में देवोत्‍थानी एकादशी पर शिवपुर स‍ह‍ित पहड़‍िया स्थित सब्जी मंडी में गन्ने की खरीदारी करने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही। लोगों ने अपनी आस्था के स्वरूप गन्ना, सिंघाड़ा और कन्ने पूजा पाठ के लिए खरीदे। गन्ने के मूल्य के बारे में दुकानदार ने बताया कि सफेद गन्ने का मूल्य जहां 50 रुपए जोड़ा है तो वहीं लाल गन्ने का मूल्य 80 से लेकर 100 रुपये जोड़े में बिक रहा है।

जबक‍ि दूसरी ओर तुलसी व‍िवाह के ल‍िए लोग वैवाह‍िक सामग्री भी खरीदते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही घरों के आंगन में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह भी पूरे उत्साह के साथ संपन्न कराया जाता है।

तुलसी विवाह के लिए गन्ने का मंडप तैयार किया जाता है। इसके अलावा गन्ना, सिंघाड़ा और मौसमी फल भगवान को अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि इन वस्तुओं को अर्पित करने से सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।देवउठनी एकादशी को लेकर शिवपुर मंडी में सुबह से ही त्योहार जैसा माहौल रहा। खरीदारी करने पहुंचे लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।