विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में वाहन का शौक तो पाल ल‍िया लेक‍िन पार्क‍िंग के ल‍िए नागर‍िक सुव‍िधाओं पर क‍िया, सड़क पर जाम

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 12:45 PM (IST)

वाराणसी में पार्किंग की गंभीर समस्या है, जहाँ बहुमंजिला इमारतों में पर्याप्त पार्किंग न होने से सड़कें निजी पार्किंग बन ...और पढ़ें

वाराणसी में पार्किंग संकट: सड़कें बनीं निजी स्टैंड, यातायात बाधित।

वाराणसी में पार्किंग संकट: सड़कें बनीं निजी स्टैंड, यातायात बाधित।

HighLights

  1. वाराणसी में पार्किंग की गंभीर समस्या, सड़कें बनीं निजी स्टैंड।

  2. बहुमंजिला इमारतों में पर्याप्त पार्किंग का अभाव, यातायात जाम।

  3. वीडीए, नगर निगम, यातायात पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। फरीदाबाद में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के एरिया हेड की हत्या ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि सड़क और घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर बढ़ती तकरार कब हिंसक रूप ले ले, कहा नहीं जा सकता। यह घटना उन शहरों के लिए भी चेतावनी है, जहां नियोजित विकास की अनदेखी कर आवासीय बस्तियां बसाई जा रही हैं।

काशी भी इससे अछूती नहीं है। यहां मोहल्ले-मोहल्ले में बहुमंजिला इमारतें, फ्लैट तो खड़े हो गए, लेकिन वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा यह है कि घरों के सामने की सड़कें निजी पार्किंग में तब्दील होती जा रही हैं। शहर की कई कालोनियों और घनी आबादी वाले मोहल्लों में सुबह से रात तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। कहीं कारों ने रास्ता घेर रखा है तो कहीं दोपहिया वाहनों की कतार से गलियां संकरी हो गई हैं।

घर के सामने वाहन खड़ा करने, दूसरे की जगह घेरने या रास्ता रोकने को लेकर आए दिन कहासुनी होती है। नक्शे में पार्किंग, जमीन पर दुकान या कमरा : सबसे बड़ा सवाल भवन निर्माण की अनुमति देने वाले वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की कार्यप्रणाली पर है। नगर में बड़े पैमाने पर भवनों का निर्माण हो रहा है लेकिन नक्शा नाम मात्र के पास।

हालांकि विभाग सात दिनों में नक्शा पास करने का दावा करता है तो वहीं जमीन स्वामी लेट लतीफी के साथ लेन-देन का आरोप लगाते हैं। बहरहाल, हालात ये हैं कि कई मौके पर भवन निर्माण के बाद नोटिस देने का मामला प्रकाश में आता है। ऐसे में शिकायत पर होने वाली कार्रवाई और बेवजह बढ़ती परेशानी से सड़कें पार्किंग में तब्दील होती जा रही हैं। दूसरी ओर, नगर निगम और यातायात पुलिस की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। 

नागर‍िकों ने उठाए कई सवाल

नगर में हर घर के सामने गाड़ियां खड़ी रहती हैं। कई बार कहने पर भी लोग नहीं हटाते, उल्टे आपस में झगड़ा करते हैं। -पवन कुमार सैनी, संगीत शिक्षक।

वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने से गलियां और भी संकरी हो जाती हैं। इससे रास्ता लगभग बंद हो जाता है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। -राजेश कुमार सिंह, उद्यमी। 

विभागों की जिम्मेदारी और नियम

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के अनुसार भवन निर्माण से पहले संबंधित भूखंड और भवन के उपयोग के अनुसार स्वीकृत मानचित्र जरूरी। मानचित्र में निर्धारित पार्किंग का प्रविधान लागू भवन उपविधियों के अनुसार।

पार्किंग की जगह को मनमाने ढंग से कमरे, दुकान या अन्य उपयोग में बदलना नियमों का उल्लंघन। अवैध निर्माण या स्वीकृत मानचित्र से विचलन मिलने पर नियमानुसार नोटिस और कार्रवाई होगी।

सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ और रास्तों पर अतिक्रमण रोकना। सड़क पर स्थायी कब्जे और आवागमन में बाधा बनने वाली वस्तुओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई। यातायात विभाग के साथ समन्वय कर बाधित रास्तों को खाली कराना।

यातायात पुलिस : मोटर वाहन अधिनियम की धारा 122 के तहत सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक या बाधा पैदा करने वाले तरीके से वाहन छोड़ना कार्रवाई का आधार हो सकता है। नो-पार्किंग क्षेत्र, चौराहों, फुटपाथ और रास्ता रोककर वाहनों पर नियमानुसार चालान या हटाने की कार्रवाई।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।